
नोएडा। बसपा सुप्रीमो मायावती लगातार यूपी के बाहर भी अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई हैं। इसी कोशिश के तहत उन्होंने तीन राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जीत के लिए समीकरण साधना शुरु कर दिया है। गौरतलब है कि इसी साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां पर बसपा अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए कवायद में जुटी हुई है। इसलिए चुनावी रणनीति के तहत मायावती ने राजस्थान में नए प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मुनकाद अली को, छत्तीसगढ़ में धर्मवीर अशोक को और छत्तीसगढ़ में अशोक सिद्धार्थ को पार्टी का नया प्रभारी नियुक्ति किया है।
कौन हैं मुनकाद अली
आपको बता दें कि मुनकाद अली पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किठौर कस्बे के रहने वाले हैं। साथ ही वह बसपा सुप्रीमो के खास व विश्वस्त सिपहसालार हैं। इससे पहले वह बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लंबे समय तक प्रभारी रहे हैं। बसपा ने उन्हें दो बार राज्यसभा भी भेजा है। इसके अलावा मुनकाद अली की यूपी में अच्छी पकड़ को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ और आगरा मंडल का कोआर्टिनेटर भी बनाया गया है। इस समय मुनकाद अली की पुत्रवधू किठौर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन हैं। वहीं हरियाणा और पंजाब के प्रभारी की जिम्मेदारी अतर सिंह राव को दी गई है। इसके अलावा बसपा सुप्रीमो ने बिहार में दिनेश सिंह को नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।
यह भी देखें-युवती का अपहरण कर चलती गाड़ी में किया गैंगरेप
जानकारों का कहना है कि मायावती ने अपने इस बदलाव से यह संकेत दे दिया है कि वह भाजपा के खिलाफ बड़ी रणनीति बना रही हैं। यूपी में जिस तरह से बसपा-सपा गठबंधन सफल साबित हुआ उसी के तहत बसाप अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उसी तरह का गठबंधन बसपा मध्यप्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में भी करना चाह रही है। ऐसे में इतना तो तय है कि बसपा की इस रणनीति से भाजपा के लिए 2019 में पार पाना आसान नहीं होगा।
Updated on:
22 Jul 2018 08:48 pm
Published on:
22 Jul 2018 08:38 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
