22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

New traffic rules : यमुना एक्सप्रेसवे पर लेन बदली तो कटेगा चालान, ओवरलोड वाहनों एंट्री होगी बंद

New traffic rules on yamuna expressway : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यमुना प्राधिकरण और जेपी प्रबंधन ने बैठक कर यातायात के नियमों को सख्ती से लागू करने की तैयारी की है। नए नियम के तहत अब कोई वाहन चालक लेन तोड़कर दूसरी लेन में गया तो उसका चालान काटा जाएगा।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

May 14, 2022

challan-will-be-deducted-if-lane-change-on-yamuna-expressway.jpg

New traffic rules on yamuna expressway : ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर बढ़ते हादसों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर ट्रैफिक नियमों बड़ा परिवर्तन किया जा रहा है। नए नियम के तहत अगर अब कोई वाहन चालक लेन तोड़कर दूसरी लेन में गया तो उसका चालान काटा जाएगा। इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेस वे पर ओवरलोड वाहनों को प्रवेश नहीं दिया। ऐसे वाहनों को जीरो प्वाइंट पर ही रोक लिया जाएगा। साथ ही उनका चालान भी काटा जाएगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि हादसे रोकने के लिए जल्द ही चार थानों को स्थापित कराते हुए एंबुलेंस के साथ गश्त करने वाले वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। किसी वाहन को रोड किनारे नहीं खड़ा होने दिया जाएगा। इसके अलावा रंबल स्ट्रिप की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कार और डंपर की टक्कर में गुरुवार को ही यमुना एक्सप्रेस वे पर चार महिला समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। इसके पहले भी कई हादसों में लोगों ने जान गवाई है। हादसों को रोकने के लिए जेपी प्रबंधन के साथ बैठक करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सख्ती से कराने के लिए योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अब कोई भी वाहन लेन तोड़कर दूसरी लेन नहीं जाएगा, अगर वाहन चालक ऐसा करता है तो उसका चालान काटा जाएगा। गलत तरीके से ओवरटेक करने और दूसरी लेन पर कब्जा करके चलना भी नियम तोड़ना ही माना जाएगा। तीन से अधिक बार नियम तोड़ने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की भी योजना है।

यह भी पढ़ें- एशिया की सबसे अधिक सोना जड़ित जामा मस्जिद को लेकर आरटीआई में बड़ा खुलासा

ओवरलोड वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

सीईओ ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे रोकने के लिए जल्द ही ओवरलोड वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित किया जाएगा। ओवरलोड वाहनों को जीरो प्वाइंट पर ही रोकने की योजना है। इससे ओवरलोड वाहनों से होने वाले हादसों में की आएगी। इसके अलावा एक्सप्रेसवे से साइन बोर्ड और दूरीसूचक पोल हटाकर क्रैश बीम के बाहर लगाए जाएंगे। फिलहाल 185 किलोमीटर में 58 स्थानों पर रंबल स्ट्रिप लगे हैं, जिनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- अजब चोर की गजब करतूत, सिर्फ पेट्रोल खत्म होने तक चलाता है एक्टिवा, फिर चुरा लेता है दूसरी

सीएम योगी ने सीईओ को दिए निर्देश

बता दें कि प्रदेश भर में एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रबंधन के साथ एक बैठक की है, जिसमें यमुना एक्सप्रेस वे पर होने वाले हादसों की भी जानकारी मांगी गई है। मुख्यमंत्री ने सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह को निर्देश दिए हैं कि यमुना एक्सप्रेसवे पर नियमों की पालना सुनिश्चित करें।