दरअसल भारत में इन दिनों मॉनसून का समय है देश के कई हिस्सों में बारिश की वजह से बादल छाए रहे। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में कल आकाश में काले बादलों का डेरा रहा, जिसकी वजह से पश्चिमी यूपी के कई जिलों में लोग सबसे बड़े खगोलिय घटना के गवाह नहीं बन पाए। हालाकि वाराणसी में बादलों का डेरा नहीं होने से चन्द्रग्रहण को देखा जा रहा था। अहमदाबाद में भी चांद आहिस्ता-आहिस्ता गुम होता दिखाई दे रहा था। नोएडा में हल्के बादलों के बाद भी लोगों ने चन्द्रग्रहण देखा। चंद्रग्रहण को जयपुर और जम्मू में भी देखा गया।