
Chandra Grahan 2021:19 नवंबर को लग रहा है सदी का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें इससे जुड़ी खास बातें
नोएडा। 2019 के शुरुआत में पहले चंद्रग्रहण के बाद अब दूसरा चंद्र ग्रहण पड़ेगा। यह चंद्रग्रहण 16 जुलाई को पड़ेगा। जिसे भारतीय लोग देख सकेंगे। इतना ही नहीं इस चंद्र ग्रहण का असर अलग अलग राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। इसकी वजह ग्रहण के दौरान कुछ ग्रहों का एक राशि से दूसरी राशी में स्थानातंरण करना है। वहीं इससे पहले 21 जनवरी को पड़ा साल का पहला चंद्रग्रहण भारत के अलावा अन्य सात देशों में दिखाई दिया था।
तीन घंटे तक पड़ेगा चंद्र ग्रहण, देख सकेंगे भारतीय लोग
सेक्टर 44 निवासी पंडित रामप्रवेश तिवारी ने बताया कि 16 जुलाई को खग्रास चंद्र ग्रहण (chandra grahan 2019) पड़ने वाला है। यह वर्ष 2019 का दूसरा चंद्र ग्रहण (chandra grahan) होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। यह करीब तीन घंटे तक रहेगा। चंद्रग्रहण16 जुलाई की देर रात करीब डेढ़ बजे शुरू होगा। और रात तीन बजे ग्रहण मध्य व सुबह साढ़े चार बजे ग्रहण मोक्ष होगा।
इन राशि के जातकों पर पड़ सकता है ग्रहण का प्रभाव
वहीं पंडित जी बताते है कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव अलग अलग राशि के जातकों पर अलग अलग तरह से पड़ेगा। कुछ के लिए यह बहुत ज्यादा लाभदायक तो कुछ राशि के जातकों के लिए आमदनी को लेकर फायदें मंद हो सकता है। खग्रास चंद्र ग्रहण गुरु पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। पंडित जी के अनुसार इस चंद्र ग्रहण का मुख्य प्रभाव मेष, वृष, कन्या, वृश्चिक, धनु व मकर राशि पर पड़ेगा। इन राशि के जातकों को फायदा होगा।
ऐसी स्थिती में पड़ता है चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण तब पड़ता है, जब पृथ्वी ठीक उसके पीछे छाया में आ जाती है, तो उस खगोलीय स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते है। ऐसा तभी मुमकिन है। जब पृथ्वी, सूर्य, और चंद्रमा इस क्रम में हो। तो इस तरह चंद्र ग्रहण केवल पूर्णिमा को ही हो सकता है। चंद्र ग्रहण शुरू होने के बाद यह पहले काले और फिर धीरे-धीरे लाल रंग में बदल जाता है। चंद्र ग्रहण को आप आसानी से बिना आंखों को कवर किये देखा जा सकता है।
Published on:
21 Jun 2019 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
