
ऑफिस से घर लौट रहा डिस्ट्रीब्यूटर आठ लाख रुपये के साथ लापता, परिजनों ने जताया अपहरण का शक
नोएडा। एक निजी मोबाइल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर8 लाख रुपये के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवार वालों ने उसे काफी तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद परिवार वालों ने कोतवाली सेक्टर 20 थाने मे गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं डिस्ट्रीब्यूटर की बाइक सेक्टर 18 स्थित सावित्री मार्केट की पार्किंग में खड़ी मिली। इसके साथ ही उसके सभी मोबाइल बंद आ रहे है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ऑफिस से आठ लाख रुपये लेकर निकला था भूपेंद्र
जानकारी के अनुसार सेक्टर- 12 निवासी भूपेंद्र कुमार सेक्टर 10में एक निजी मोबाइल कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर हैं। भूपेंद्र 17जून को आठ बजे अपने कार्यालय से निकले। इसके बाद वह सेक्टर -10में ही अपने एडवोकेट एसके गोयल के पास अपने टैक्स से संबंधित कार्य करने के लिए गए थे। रात को साढ़े आठ भूपेंद्र ने कॉल करके बताया था कि वह ऑफिस से घर के लिए निकल चुके हैं। इस दौरान उनके पास करीब8लाख रुपये थे। जब आधा घंटे तक वह घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया। मगर उनका मोबाइल बंद था। इसके बाद परिजन रात भर भूपेंद्र की तलाश करते रहे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिवार वालों ने इसकी जानकारी कोतवाली सेक्टर 20थाना पुलिस को दी। और पूरे शहर में पोस्टर लगा कर सूचना देने वाले को 50 हज़ार रुपये इनाम भी देने की घोषणा भी की गई।
पार्किंग में खड़ी मिली बाइक, फोन बंद
इसी दौरान भूपेंद्र को तलाश करते हुए परिवार वाले 18 तारीख को सेक्टर 19की सावित्री मार्केट में पहुंचे, तो वहां भूपेंद्र के मोटरसाइकिल पार्किंग में खड़ी मिली। जबकि उनके सारे फोन लगातार बंद आ रहे है। भूपेंद्र के परिवार वालों ने नोएडा के 20 थाना में शिकायत दर्ज कराई कि किसी ने जान से मारने की नियत से उनका अपहरण कर लिया है । पुलिस ने उनकी पत्नी रचना की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर भूपेंद्र की तलाश शुरू कर दी है ।भू पेंद्र का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
Published on:
20 Jun 2019 07:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
