नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यूपी के मुजफ्फरनगर की इस बेटी को 20 लाख रुपये आैर सरकारी नौकरी देंगे।उन्होंने इसकी घोषणा कर दी है।इतना ही नहीं अगर आप इस बेटी को सीएम Yogi Adityanath द्वारा रुपये आैर Sarkari Naukri देने की वजह जानेंगे, तो बेटी पर गर्व करेंगे। दरअसल इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे 18वें Asian Games में मंगलवार को भारत की झोली में पांच पदक गिरे। इसमें वेस्ट मुजफ्फरनगर की divya kakran ने 68 किलोग्राम वेट कैटागिरी में फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता है।यह करके उन्होंने देश को नाम उच्चा किया है।इतना ही नहीं उनके साथ ही निशानेबाजी में संजीव राजपूत ने रजत पदक झटका है।साथ ही मेरठ के सौरभ चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता है।वहीं हरियाणा के पलवल जिले के अभिषेक वर्मा ने कास्य पदक झटका है।