2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव के साथ दिखा कांग्रेस का यह बड़ा नेता, सेक्युलर मोर्चे में जाने की अटकलें तेज

संभल से कांग्रेस के टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं आचार्य प्रमोद कृष्णन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 31 Aug 2018, 3:37 PM IST

shivpal yadav

शिवपाल यादव के साथ दिखा कांग्रेस का यह बड़ा नेता, सेक्युलर मोर्चे में जाने की अटकलें तेज

बागपत। समाजवादी पार्टी के नाराज नेता शिवपाल यादव शुक्रवार को बागपत पहुंचे। यहां उन्होंने अपने समर्थकों और सपा के अन्य असंतुष्ट नेताओं के साथ बैठक की और अपने नए संगठन समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के तहत आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की।

यह भी देखें-अमर सिंह बोले मैं कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं

साथ ही कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। बागपत में मीटिंग के दौरान संभल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े आचार्य प्रमोद कृष्णन भी उनके साथ थे। सूत्रों के मुताबिक प्रमोद कृष्णन शिवपाल के मोर्चे का दामन थाम सकते हैं। खबरों के मुताबिक शिवपाल यादव भाजपा के साथ मिलकर अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-पश्चिमी यूपी के इस जिले में पहुंचकर शिवपाल यादव ने किया बड़ा ऐलान, सपा को लग सकता है तगड़ा झटका

साथ ही उनका अन्य छोटे दलों के साथ भी तालमेल करने की कोशिश चल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए सेक्युलर मोर्चे का गठन किया गया है। सेक्युलर मोर्चे के तहत समाजवादी पार्टी में उपेक्षित, अपमानित और जो लोग हाशिए पर हैं उन्हें इखट्टा करके लड़ाई लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश की किस्मत बदलना सेक्युलर मोर्चे का उद्देश्य होगा। बागपत में स्थित बिनोली के दरकावदा गांव में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।

यह भी पढ़ें-जैसे ही अमर सिंह पहुंचे आजम खान के शहर तो हुआ भारी हंगामा, छूटे पसीने

यहां से वे मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में वे कार्यकर्ताओं के बीच एक जनसभा को संबोधित करेंगे। समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का ऐलान करने के बाद उनकी यह पहली जनसभा होगी जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मुजफ्फरनगर में पहली जनसभा करने का कारण यहां 2013 में हुए दंगे के बाद सपा के प्रति लोगों की बढ़ी नाराजगी को दूर कर उन्हें अपनी पार्टी से जोड़ने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।