5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारी तेज, वैक्सीनेशन के लिए 5 जनवरी को ड्राई रन

Highlights - कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन को लेकर स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की बैठक - पांच जनवरी को जिले के छह सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा ड्राई रन - 25-25 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाकर परखा जाएगा तैयारियों को
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jan 2021, 10:27 AM IST

corona_vaccination.jpeg

Corona Vaccination campaign started in European Union, Argentina to be vaccinated from Tuesday

नोएडा. गौतमबुद्ध नगर में पांच जनवरी को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के लिए ड्राई रन के लिए आदेश मिल चुके हैं। छह सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ये ड्राई रन किया जाएगा, उनमें तीन शहरी और तीन ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। वैक्सीन के पूर्वाभ्यास के दौरान पुलिस बल की क्या भूमिका रहेगी इस संबंध में पुलिस कमिश्नरेट सेक्टर-108 नोएडा में स्थित ऑडिटोरियम में कोविड-19 (Covid 19) महामारी के बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप टीकाकरण की कार्रवाई को लेकर बैठक की गई। जहां डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया।

यह भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन के बारे में जानिए कब, कहां कैसे लगेगा टीका

बैठक में बताया गया कि नोएडा शहर में सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई, ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स), शारदा मेडिकल कॉलेज, ग्रामीण क्षेत्र में सेक्टर-110 स्थित भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बिसरख स्थित सीएचसी और पीएचसी पर ड्राई रन किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर चार स्वास्थ्यकर्मी और दो सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। केन्द्र एक चुनाव बूथ की तरह रहेगा, जिसमें टीकाकरण केन्द्र के प्रवेश द्वार पर लगाए गए सुरक्षाकर्मी सर्वप्रथम टीकाकरण पंजीकृत लाभार्थी को उसके मोबाइल फोन पर प्राप्त एसएमएस और आधार कार्ड के मिलान के बाद सत्यापनकर्ता के पास भेजेंगे।

बताया जा रहा है कि ड्राई रन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर 25-25 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाकर तैयारियों को परखा जाएगा। वैक्सीन लगने के बाद करीब 30 मिनट व्यक्ति की निगरानी की जाएगी। पूर्वाभ्यास के लिए कुल पांच सेशन तय किए गए हैं। हर सेशन के लिए पांच कर्मचारी लगाए गए हैं। इनमें एक वैक्सीनेटर, एक वेरीफायर, एक सुरक्षाकर्मी और दो सपोर्टिंग स्टाफ रहेंगे।

टीकाकरण केन्द्र पर मास्क, सेनिटाइजर, पीने का पानी इत्यादि सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रथम फेस में लगाए गए स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की ड्यूटी समय प्रातः साढ़े 9 से सांय 4 बजे तक रहेगी। अन्य किसी व्यक्ति विशेष को टीकाकरण केन्द्र में व उसके आसपास रहने की अनुमति नही दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Weather: कई घंटों से हो रही बारिश से ठंड का कहर, इन जिलों में तीन दिन बरसेंगे बादल