इसमें सोशल मीडिया पर मॉडलिंग के अलावा फिल्म निर्देशकों के साथ हसीन की तस्वीरों व मीडिया रिपोर्टो को शमी ने कानूनी लड़ाई में अपना हथियार बना लिया है। दरअसल हसीन जहां अपने पति क्रिकेटर मोहम्मद शमी से दूर कोलकाता में रह रही है। इसके साथ ही उन्होंने पति के खिलाफ एफआर्इआर दर्ज कराने के साथ ही गुजारा भत्ते की मांग की है। वहीं मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शमी के वकील ने कोर्ट से कहा है कि जब हसीन मॉडलिंग करने के साथ ही फिल्में साइन कर रही हैं तो फिर उन्हें किस बात का गुजारा भत्ता दिया जाए।