शामली।शहर में कांवड़ यात्रा को लेकर विभिन्न स्थानों पर शिव भक्तों की सेवा के लिए कावड़ शिविरों का आयोजन किया गया है।एक कांवड़ शिविर शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर भी लगाया गया है।शिविर में जहां लोग शिव भक्तों की सेवा करने में जी जान से जुटे हुए हैं।वहीं कुछ युवक ऐसे में मौके का फायदा उठाकर हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर आ रहे कावड़ियों का मोबाइल चोरी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। कावड़िया के मोबाइल चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोर की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया और कब्जे से कावड़िए का चोरी किया मोबाइल और चार्जर बरामद किया है।