मुजफ्फरनगर यूपी के मुजफ्फरनगर में दहेज हत्या के एक मामले में कोर्ट ने सुनवार्इ करते हुए एक ही परिवार के 2 महिलाओं सहित 6 लोगों को सजा सुनाई है।जिसमें मृतका के पति को 10 साल जेल और 32 हज़ार रुपए का अर्थदंड दिया है। वहीं मृतका के ससुर, सास ,जेठ ,ननंद व एक चचिया ससुर को 7 - 7 साल की सजा और 32 - 32 हज़ार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।इस मामले में निर्दोष होने के बावजूद भी 3 माह की मासूम बच्ची का बचपन अपनी मां के साथ जेल की चारदीवारी में कटेगा। इसके पीछे की वजह भी गंभीर है।