15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7 साल की उम्र में Dhoni से हुए थे प्रेरित, आज Cricket में कई रिकॉर्ड बना चुके Moksh Murgai

Highlights: -Moksh Murgai नोएडा में लेते हैं Cricket Coaching -20 साल के युवा खिलाड़ी कई टूर्नामेंट में ले चुके हिस्सा -दिल्ली विश्वविद्याल छात्र संघ के खेल अध्यक्ष भी रह चुके

2 min read
Google source verification
moksh-murgai-2.jpg

नोएडा। भारत ने भले ही बैडमिंटन, तीरंदाजी समेत तमाम खेलों में स्वर्ण पदक जीते हों, लेकिन क्रिकेट (Cricket) ने सभी खेलों को लोकप्रियता में पीछे छोड़ा हुआ है। यही कारण है कि यह खेल भारत की लगभग हर सड़क, मोहल्ले में खेला जाता है। इन्हीं में से कुछ युवा खिलाड़ी आगे चलकर भारतीय टीम (Indian Cricket Team) में खेलकर देश का नाम रोशन करते हैं। ऐसे ही एक युवा खिलाड़ी हैं मोक्ष मुरगई (Moksh Murgai)। जो इन दिनों नोएडा के सेक्टर-63 स्थित में कोचिंग अकादमी में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मोक्ष क्रिकेट में कई रिकॉर्ड भी बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरीका और ब्रिटेन के छात्रों को पीछे छोड़ नोएडा के बच्चों ने मारी बाजी, जीती नासा की प्रतियोगिता

दरअसल, दिल्ली के रहने वाले मोक्ष मुरगई (20) नोएडा स्थित आशीष नेहरा अकादमी में क्रिकेट कोचिंग करते हैं। वह बताते हैं कि जब वे 7 साल के थे तब महेंद्र सिंह धोनी से उन्हें क्रिकेट में करियार बनाने की प्रेरणा मिली। बस, फिर क्या था। उन्होंने अपनी राह चुनी और क्रिकेट पर पूरी तरह फोकस करने लगे। उन्होंने सब जूनियर (अंडर 14), जूनियर (अंडर 16) और सीनियर्स (अंडर 19) सभी श्रेणियों में राष्ट्रीय भूमिका निभाई है। पिछले सीजन में उन्होंने 1200 से अधिक रन बनाए थे। वहीं थोड़े दिन पहले ही दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का खेल अध्यक्ष भी इन्हें नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़ें: समसप्तक योग में होगा राम मंदिर का भूमि पूजन, सदियों में एक बार बनता है ऐसा विशेष संयोग

मेरठ की स्पोर्ट्स कंपनी से हुआ था करार

वह बताते हैं कि 2019-20 में उनका करार मेरठ के एसएच स्पोर्ट्स कंपनी के साथ हुआ। इसके अलावा उन्होंने रेलवे रणजी ट्रॉफी और अंडर-23 कैंप में भी हिस्सा लिया है। साल 2019 में लखनऊ में आयोजित एक टूर्नामेंट में वह भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उनके पास अब तक घरेलू क्षेत्र में 250 से ज्यादा विकेट के साथ 30 से अधिक शतक और 50 से अधिक अर्ध शतक का रिकॉर्ड है। मोक्ष ने रेलवे की रणजी ट्रॉफी और अंडर 23 कैंप में भी भाग लिया है।

परिवार ने दिया पूरा साथ

मोक्ष बताते हैं कि वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। इसके लिए वह रोजना 4-5 घंटे वर्क आउट करते हैं। वहीं वह बताते हैं कि उनकी कामयाबी के पीछे पूरे परिवार का पूरा सहयोग रहा है। परिवार ने क्रिकेट में करियर बनाने में उनका पूरा साथ दिया। पतन काल में भी परिजन स्तंभ की तरह खड़े रहे।