11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Encounter: कुख्यात दुर्गेश गैंग के बदमाशों से मुठभेड़, पुलिस एक को गोली मारकर तीन को दबोचा

Highlights - रेडिसन होटल के सामने पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ - पुलिस की गोली से इंटर स्टेट दुर्गेश गैंग एक बदमाश घायल - बदमाशों के कब्ज़े से तमंचे, लूट के मोबाइल, दो बाइक बरामद

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Apr 05, 2021

noida2.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

नोएडा. कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र स्थित रेडिसन होटल के सामने सेक्टर-57 के पास कुख्यात दुर्गेश गैंग के सक्रिय सदस्य से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि 3 बदमाशों को पुलिस ने कॉम्बिग के दौरान पकड़ा। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से देसी तमंचे, कारतूस तथा लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें और लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें- माफिया अतीक के गुर्गे पर कसा शिकंजा, कुर्क होगी जुल्फिकार की संपत्ति

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में घायल बदमाश अमित उर्फ मोटा दुर्गेश का दाहिना हाथ माना जाता है। उसे सेक्टर-58 पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जबकि उमेश पुत्र चंद्रसेन, मोनू पुत्र सतेंद्र और अंकित राठौर को पुलिस ने कॉम्बिग के दौरान पकड़ा है। एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि लूटपाट करने वाले दिल्ली के कुख्यात दुर्गेश गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और नोएडा में लूटपाट करने की फिराक में घूम रहे थे। रेडिसन होटल के पास थाना सेक्टर-58 पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ गोली चलाते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जो बदमाश अमित उर्फ मोटा के पैर में लगी है। साथ ही बताया कि मौके से भागे तीन बदमाश उमेश, मोनू और अंकित राठौर का पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एडीसीपी ने बताया की पुलिस ने इन बदमाशों के पास से देसी तमंचे, कारतूस तथा लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें और लूटा गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। दुर्गेश गैंग एनसीआर में लूटपाट के लिए कुख्यात है। दुर्गेश के ऊपर 60 से ज्यादा लूटपाट के मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में पकड़े गए चारों बदमाश दुर्गेश गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। गोली लगने से घायल हुआ अमित दुर्गेश का दाहिना हाथ माना जाता है। बदमाशों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- खेत में काम कर रहे तीन भाइयों पर गुलदार का हमला, एक की हालत गंभीर