
dussehra
नोएडा। दशहरे (Dussehra) को अब केवल एक दिन बचा है। 18 अक्टूबर 2018 को नवमी के बाद अगले दिन दशहरा (Dussehra) या विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर किया था। पूरे देश में दशहरे के दिन बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता है। नोएडा के सेक्टर-44 निवासी रामप्रवेश तिवारी का कहना है कि इस बार दशहरा (Dussehra) 19 अक्टूबर 2018 यानी शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। यह भी माना जाता है कि इसी दिन मांग दुर्गा पृथ्वी से अपने लोक की ओर प्रस्थान करती हैं।
19 अक्टूबर शाम 5.57 बजे तक रहेगी दशहरा (Dussehra) तिथि
पंडित रामप्रवेश तिवारी के अनुसार, इस बार विजय दशमी या दशहरा (Dussehra) तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर 2018 को 3.28 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर शाम 5.57 बजे तक रहेगी। दशहरा 19 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दशहरे पर कुछ उपाय करके आपके घर में धन की वृद्धि हो सकती है।
ये हैं उपाय
- माना जाता है कि इस दिन जो भी व्यक्ति नीलकंठ पक्षी का दर्शन कर लेता है, उसके यहां धन की वर्षा होती है। दशहरे के दिन नीलकंठ भगवान के दर्शन करना अति शुभ बताया गया है।
- कहा जाता है कि इस दिन वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान, सोने या चांदी के जेवर और नए वस्त्र खरीदना शुभ होता है।
- दशहरे के दिन मछलियों को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है।
- पंडित राम प्रवेश तिवारी का कहना है कि इस दिन शमी के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि दशहरे के दिन कुबेर ने राजा रघु को स्वर्ण मुद्राएं देने के लिए इसी वृक्ष के पत्तों को सोने का बना दिया था। इस वजह से शमी को सोना देने वाला पेड़ माना जाता है।
- इस दिन कई लोग रावण दहन के बाद जली हुई लकड़ियां अपने घर ले आते हैं। माना जाता है कि इससे नकारात्मक शक्तियां घर से दूर रहती हैं।
- उन्होंने कहा कि इस दिन लालं रंग के कपड़े से मां दुर्गा के चरणों को पोंछ कर उसे अलमारी में रख दें। यह काफी शुभ माना जाता है।
- मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा पृथ्वी से अपने लोक के लिए प्रस्थान करती हैं। इस वजह से दशहरे के दिन यात्रा करना भी लाभदायक होता है।
Updated on:
17 Oct 2018 02:06 pm
Published on:
17 Oct 2018 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
