इस बाबत जानकारी देते हुए कासना थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष चैन पाल प्रधान और रामलीला कमेटी की तरफ से शिकायत दी गई है। जिसमें कहा गया है कि रामलीला कमेटी के एक पोस्टर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह की तस्वीरें हैं। इस पोस्टर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यमंत्री की तस्वीर पर स्केच पेन से बिगाड़ दिया है और उसके नीचे ‘रावण’ लिख दिया है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।