मुरादाबाद : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की जिगर कालोनी में आज उस समय हडकंप मच गया। जब कूड़ा उठाने पर सफाई कर्मचारी से हुई कहासुनी में एक व्यक्ति ने सफाई कर्मचारी पर फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल बाल गया। आनन् फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। गोली कान के पास से छूते हुए निकल गयी है। सफाई कर्मचारी के ऊपर फायर झोंकने की सूचना पर तमाम सफाई कर्मी और कर्मचारी नेता भी पहुंच और पुलिस को चेतवानी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। उधर पुलिस ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।