मेरठ. छोटी चेचक जिसको हिन्दू समाज में छोटी माता के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन वास्तव में वह एक प्रकार का वायरस संक्रमन है। इससे पीड़ित बच्चों की समय पर दवा न की जाए तो लापरवाही के कारण इससे संक्रमित बच्चे की जान पर भी बन आती है। अंग्रेजी में इसे रुबेला (rubella) कहा जाता है। प्रत्येक देश में यह अगल-अलग नामों से प्रचलित है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विश्वास चैधरी ने बताया कि दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सदस्य देशों में वर्ष 2012 में लगभग दस लाख रुबेला (rubella cases) के मामले सामने आए। हालांकि वास्तविक मामले इससे कहीं अधिक होने की संभावना है। लेकिन अब जल्द ही इस बीमारी का प्रकोप पोलियों की तरह देश से समाप्त हो सकता है। दरअसल, सरकार इस बीमारी को देश और प्रदेश से समाप्त करने के लिए टीकाकरण (rubella vaccination) अभियान शुरू करने जा रही है। गौरतलब है कि रुबेला का टीका (rubella vaccine) एक सक्रिय दुर्बलीकृत रुबेला वायरस (rubella virus) पर आधारित है। इसका प्रयोग 40 वर्षों से अधिक समय से किया जा रहा है, लेकिन अपने देश और प्रदेश में इसको अब सरकारी अस्पतालों में लगाना शुरू किया गया है। अभियान के तहत रूबेला का टीका अब सभी के लिए अनिवार्य होगा। इसे टीकाकरण अभियान (rubella vaccine schedule) में शामिल किया जा चुका है।