
नोएडा. कार चलाते समय की गई एक छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसका ताजा उदाहरण नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर देखने को मिला है। जहां लापरवाही के चलते एक इंजीनियर की जान चली गई है। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी के लिए अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है। यह हादसा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर उस समय हुआ, जब नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे एक इंजीनियर और उसके साथी की कार के सामने एक कैंटर आ गया। जैसे ही कार रोकने के लिए इंजीनियर ने ब्रेक पेंडल दबाया तो उसके नीचे पानी की बोतल फंसी होने कारण ब्रेक नहीं लग सके। इसके बाद कार सीधे खड़े कैंटर में जा धंसी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है।
दरअसल, सड़क हादसे का शिकार हुए कार सवार दिल्ली निवासी इंजीनियर अभिषेक झा और उनके साथी तेज रफ्तार से नोएडा - ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर जा रहे थे। उनकी कार सूरजपुर कोतवाली के सेक्टर-144 के करीब पहुंची थी कि उसी दौरान कार के डैशबोर्ड पर रखी पानी की बोतल गिरकर ब्रेक के पेंडल के पास आकर फंस गई, जिसका पता अभिषेक को नहीं चल सका। उसी दौरान सामने रोड पर एक कैंटर खड़ा देख अभिषेक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन पेंडल के नीचे बोतल फंसी होने के कारण ब्रेक नहीं लग सके और देखते ही देखते कार सीधे कैंटर से जा टकराई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और अभिषेक के साथ उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
भीषण हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जैसे-तैसे क्षतिग्रस्त कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका साधी गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस स्वयं संज्ञान लेकर कर रही मामले की जांच
नोएडा सेक्टर-144 चौकी प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि 112 हेल्पलाइन नंबर पर हादसे की सूचना मिली थी। पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई की शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस स्वयं संज्ञान लेकर मामले की जांच कर रही है।
Published on:
06 Dec 2021 01:10 pm

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
