
NOIDA
NOIDA: अपनी समस्या का समाधान के लिए उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली के लिए कूच कर दिए हैं। उनका मानना है कि उनकी समस्या का समाधान दिल्ली से ही मिलेगा। पुलिस ने किसानों को नोएडा में रोक लिया। भारी संख्या में अभी किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जो किसान प्रदर्शन में हिस्सा लिए थे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया। किसान विभिन्न मांगों को लेकर यहां धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
भारतीय किसान यूनियन ने सभी किसानों से एकजुट होने की अपील की है। यूनियन की ओर से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में चल रहे आंदोलन को पुलिस प्रशासन के द्वारा जबरदस्ती दबाया जा रहा है इसी विषय पर किसान भवन सिसौली में 4:00 बजे पंचायत की जा रही है जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के दौरान कहा कि उनका आंदोलन दिल्ली की ओर है क्योंकि किसानों की समस्याओं का समाधान वहीं से निकलेगा। टिकैत ने कहा, “किसानों को महामाया फ्लाईओवर पर रोका गया है, जबकि वे दिल्ली पहुंचकर अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अडिग हैं।”
संसद घेराव को लेकर दिल्ली कूच करने वाले करीब 100 से भी अधिक किसानो को पुलिस ने धरनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बस में बैठा पुलिस ले गई है। फिलहाल उन्हें कहां ले जाया गया अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है। किसान नेता राकेश टिकैत दो घंटे में नोएडा पहुंचने वाले हैं।
Updated on:
03 Dec 2024 06:16 pm
Published on:
03 Dec 2024 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
