बता दें कि इस नियम के लागू होने के पहले सभी टोल बूथ पर 75 फीसदी कैश लाइन थी और 25 फीसदी फास्टैग। जबकि अब सभी लाइन फास्टैग होंगी और एक लाइन को कैश के लिए रखा गया है। वहीं 30 दिनों तक सरकार द्वारा 65 टोल प्लाजा पर छूट दी गई है। जिनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश के टोल शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में चार लेन वाले टोल में बाराजोड, बृजघाट, अहमदपुर, नवाबगंज तथा रौनाही टोल प्लाजा शामिल हैं।