26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिसने बनाई विश्व की सबसे ऊंची मूर्ती ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ उसके बेटे पर FIR, इतने लोगों से धोखाधड़ी का आरोप

राम सुतार के बेटे पर लगा फर्जीवाड़ा करने का आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 6 Nov 2018, 12:05 PM IST

noida

जिसने बनाई विश्व की सबसे ऊंची मूर्ती 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' उसके बेटे पर FIR, इतने लोगों से धोखाधड़ी का आरोप

नोएडा। विश्व पटल पर देश का नाम लिखने वाला एक ऐसा कलाकार जिसने विश्व की सबसे ऊंची मूर्ती बनाई। जो 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' के नाम से दुनिया भर में मशहूर है। लेकिन उसी शख्स के बेटे पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगा है। आरोप हो कि राम सुतार के बेटे अनिल सुतार ने अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर करोड़ों रुपये का घोटाला किया और करीब 2200 लोगों को आशियाने का सपना दिखाकर उनके साथ धोखा किया। इस धोखाधड़ी के संबंध में पीड़ितों ने राम सुतार के बेटे पर बिसरख में मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें : Statue of Unity: दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने वाले हाथ विदेशी नहीं बल्कि देशी हैं, जाने, मूर्तिकार के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, अनिल सुतार ने अपने तीन भागीदार के साथ मिल कर करोड़ों रुपए का घोटाला किया है। अनिल ने साथियों के साथ मिल कर एक बिल्डिंग कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी खड़ी की थी। इन लोगों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 2013 में एयरविल इंटरसिटी के नाम का कमर्शियल प्रोजेक्ट शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट के पजेशन की तारीख 2017 अक्टूबर की थी। तकरीबन 2200 लोगों ने इस प्रोजेक्ट में पैसे लगा रखा है, लेकिन अभी तक यहां पर कोई काम नहीं हुआ है। पीड़ित नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हर जगह मदद की गुहार लगा रहे हैं। साथ ही उनके खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट के बिल्डर्स मनोज चौधरी, विकास और अनिल सुतार हैं। बायर्स ने इनके खिलाफ बिसरख थाने में एफआईआर दर्ज करवा रखी है। इसके साथ ही इन्होंने बताया कि इसकी शिकायत रेरा, ईओडब्ल्यू और एनसीडीआरसी में की थी। लेकिन उन्‍होंने कोई कदम नहीं उठाया है। जिसकी वजह से अब ये इस प्रोजेक्ट के बायर्स मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने की तैयारी में हैं.