23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Statue of Unity: दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने वाले हाथ विदेशी नहीं बल्कि देशी हैं, पीएम के साथ मूर्तिकार भी रहेंगे मौजूद

522 फीट दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति Statue of Unity के पीएम मोदी करेंगे अनावरण, तो नोएडा के मूर्तिकार रामसुतार भी रहेंगे मौजूद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 31 Oct 2018, 9:29 AM IST

noida

Statue of Unity: दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने वाले हाथ विदेशी नहीं बल्कि देशी हैं, पीएम के साथ मूर्तिकार भी रहेंगे मौजूद

नोएडा। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनावरण करेंगे। गुजरात में बनी इस मूर्ती को किसी विदेशी ने नहीं बल्की देश के ही एक ऐसे शख्स ने बनाई है, जो आज अपनी कला से दुनया भर में देश के साथ अपने प्रदेश और शहर का नाम रोशन कर रहा है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बनाने वाले हाथ नोएडा के हैं। जी हां पद्म भूषण मूर्तिकार राम सुतार ने डिजाइन किया है। उन्हीं की देखरेख में यह मूर्ति चीन में बनाई गई है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मूर्ति का अनावरण करेंगे तो मूर्तिकार राम सुतार भी वहां मौजूद रहेंगे। आज सुबह 09.30 बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल की 522 फीट ऊंची मूर्ति का पीएम उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मूर्तिकार राम सुतार और उनके पुत्र अनिल सुतार नोएडा से गुजरात पहुंच चुके हैं।

आपको बता दें कि यह मूर्ति राम सुतार की देखरेख में यह मूर्ति चीन में बनाई गई है। संसद भवन में लगी सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति भी इन्हीं की शिल्पकारी है। मूर्तिकार राम सुतार को 1999 में पदमश्री और 2016 में पदम भूषण मिल चुका है। राम वंजी सुतार को देश के कई बड़े सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा हाल ही में राम वंजी सुतार को टैगोर सांस्कृतिक सद्भावना पुरस्कार के लिए चुने गए हैं। इस पुरस्कार में सभी को 1-1 करोड़ रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र के साथ ही पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद प्रदान किए जाएंगे। राम सुतार की पोती सुनाली सुतार ने बताया उन्हें गर्व है कि वह उस परिवार का हिस्सा है, जिसमें देश के वरिष्ठ मूर्तिकार शामिल हैं।

राम सुतार के बेटे अनिल सुतार ने बताया कि गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे बन रही मूर्ति 522 फीट ऊंची है और इस मूर्ति के चबूतरे की ऊंचाई 85 फीट है। जबकि सरदार पटेल की मूर्ति का चेहरा 70 फीट का है। आंखों की पुतली 1.5 मीटर के डायमीटर की है। कंधे 140 फीट चौड़े हैं और मूर्ति का सेंडल 80 फीट लम्बा है। ये सब वो चीजें हैं जो किसी भी बड़ी मूर्ति में साफ-साफ दिखाई दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही पिता जी अब शिवाजी महाराज की 400 फीट ऊंची व आंबेडकर की 250 फीट ऊंची प्रतिमा को भी तैयार करेंगे।