
Fire Breaks Out In Noida
Fire Breaks Out In Noida: नोएडा एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक निवासियों ने आग पर काबू पा लिया था।
इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली, नहीं तो आसपास के फ्लैट को भी काफी नुकसान होता। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी के फ्लैट में आग लगी। घटना सोसाइटी के जे-टावर की बताई जा रही है। आग 22वें फ्लोर के फ्लैट में लगी।
Updated on:
21 Mar 2024 07:32 pm
Published on:
21 Mar 2024 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
