
नोएडा। सेक्टर-85 स्थित एक मीडिया हाउस के कर्मचारियों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की अफवाह फैलाने के आरोप में थाना फेस-2 पुलिस ने एक सैन्य अधिकारी को आगरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-85 स्थित एक निजी चैनल में काम करने वाले राहुल खन्ना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राजेश ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 20 मई को एक विवादित पोस्ट डाला। जिसमें उसने लिखा कि चैनल के 19 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। चैनल का कोई कर्मचारी किसी के आसपास रहता है तो उससे दूरी बनाएं।
डीसीपी नोएडा सेंट्रल ज़ोन-2 हरीशचंद्र ने बताया कि राहुल खन्ना की शिकायत थाना फेज पुलिस ने मामले की जांच तो पता चला आरोपी राजेश ने अपने फेसबुक अकाउंट से ये पोस्ट डाली थी। पोस्ट के बाद संबंधित चैनल के अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग से अपने कर्मचारियों की जांच करवाई। जांच में सामने आया कि वर्तमान में चैनल का कोई भी कर्मचारी संक्रमित नहीं है। डीसीपी ने बताया कि अफवाह फैलाने वाला आगरा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भारतीय सेना में राडार अधिकारी के रूप में काम करता था। पुलिस ने उसे आगरा जिले से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गौतमबुद्ध नगर अदालत में पेश जेल भेज दिया गया है।
Updated on:
24 May 2020 09:35 am
Published on:
24 May 2020 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
