12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘Liquor King’ के बेटे के नाम से व्यापारी से हुई लाखों की ठगी, पूरा मामला जानकर भन्ना जाएगा सिर

Highlights: -पोंटी चड्ढा के बेटे मनप्रीत सिंह उर्फ मोंटी चड्ढा के नाम से कारोबारी से लाखों की ठगी हुई है -कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट द्वारा थाना सेक्टर-20 में शिकायत दी गई -10 डिजी मल्टीप्लेक्स के आर्डर की डिलीवरी चार्ज के नाम पर 2 लाख 75 हजार रुपये ठग लिए

2 min read
Google source verification
ponty_monty_chadha.jpg

नोएडा। एक समय में यूपी ही नहीं, नॉर्थ इंडिया के लिकर किंग के नाम से प्रसिद्ध हुए गुरदीप सिंह चड्ढा उर्फ पोंटी चड्ढा के बेटे के नाम से एक व्यापारी के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबध में व्यापारी द्वारा नोएडा के सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : होली पर बाइक टकराने के विवाद के बाद पथराव के साथ हुई फायरिंग, तीन घायल, वीडियो हो रहा वायरल

दरअसल, वेव ग्रुप के मालिक व पोंटी चड्ढा के बेटे मनप्रीत सिंह उर्फ मोंटी चड्ढा के नाम से दिल्ली के एक कारोबारी से लाखों रुपये की ठगी हुई है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट रोहित शर्मा द्वारा थाना सेक्टर-20 में दी गई शिकायत में बताया गया है कि दिल्ली में रहने वाले कारोबारी सुशील चौधरी ने बीते दिनों मोंटी चड्ढा के पास फोन करके बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को मोंटी चड्ढा बताते हुए उसके बिजनेस पार्टनर सतीश कौशिक से मुम्बई के एक होटल में मुलाकात की और10 डिजी मल्टीप्लेक्स का आर्डर लेकर डिलीवरी चार्ज के लिए 2 लाख 75 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद से ठगों ने उनसे बात करनी बंद कर दी।

यह भी पढ़ें: नमाज पढ़कर जा रहे युवक पर किया कमेंट तो दो पक्षों में हो गया खूनी संघर्ष, दिखा खौफनाक मंजर

वहीं जब ठगों से किसी तरह का संपर्क नहीं हो सका तो पीड़ित द्वारा मोंटी चड्ढा से संपर्क किया गया और उन्हें पूरी जानाकरी दी गई। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद मोंटी चड्ढा द्वारा कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट के माध्यम से मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक शिकायत में बताया गया है कि सोशल साइट पर समप्रीत (साहिल) चड्ढा नाम का एक व्यक्ति है। वही मोंटी चड्ढा और उनके चचेरे भाई संगत चड्ढा के नाम का प्रयोग एक षड्यंत्र के तहत कर रहा है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।