
MP Corona Cases Live Update : इंदौर में 4615 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 222 लोगों की मौत
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 का संक्रमण ने बीते 24 घंटे में 63 लोगों को अपना शिकार बनाया। जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1579 हो गई है। हालांकि 24 घंटे के भीतर कोई मौत नहीं हुई है। साथ ही 55 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। जिले में कोरोना वायरस का शिकार हो कर मरने वालो की संख्या 19 पर बनी हुई है, जबकि 949 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इससे मरीजों के ठीक होने का फीसद 66.38 पहुंच गया है। अब जिले में अब कुल एक्टिव केस मात्र 630 हैं। इलाज नोएडा के विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है।
प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से जारी आंकड़े बता रहे हैं कि गौतम बुद्ध नगर में बीते 24 घंटों में कोरोना की आई टेस्ट रिपोर्ट में 63 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले हैं। नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1579 हो गई है। वहीं 949 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इनमें मंगलवार को स्वस्थ हुए 55 संक्रमित भी शामिल हैं। जिले में अब कुल एक्टिव केस मात्र 630 हैं। मृतकों का आंकड़ा 19 है, यह संख्या न बढ़ने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़े के बाद 24 घंटे में शहर के 18 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से बाहर हो गए हैं। जिससे जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 300 से घटकर 282 पहुंच गई है। अब 229 क्षेत्र श्रेणी-1 व 53 श्रेणी-2 में शामिल है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग उन इलाको जिनमे कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। उन्हे सील कर वहां सेनिटाइजेशन आदि का कार्य हो रहा है। इसके साथ सैनिटाइजेशन से लेकर मास्क व शारीरिक दूरी तक का पालन कराने को विशेष तौर पर अधिकारी की तैनाती की गई है।
Updated on:
24 Jun 2020 12:46 pm
Published on:
24 Jun 2020 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
