प्रदेश में जिले में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि, सक्रिय मरीजों के लिहाज से गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में चौथे स्थान पर है। वहीं, मृत्यु दर एक प्रतिशत से कम है। जो प्रदेश में 2000 से अधिक मरीजों वाले जिलों में सबसे बेहतर है। जिले के अलग अलग स्थानों पर शिविर लगाकर मरीजों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।