नोएडा। उत्तर प्रदेश में पुलिस इन दिनों एनकाउंटर में व्यस्त है। गौतमबुद्ध नगर की बात करें तो आठ थाना क्षेत्रों में पिछले 7 दिनों के अंदर 14 बदमाश पुलिस की गोलियों का शिकार हुए हैं। वहीं 7 बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार भी हो चुके हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। इस कड़ी में बुधवार रात भी गौतमबुद्ध नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच विभिन्न तीन थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ हुई। जिनमें पांच बदमाश घायल हुए हैं। सभी बदमाशों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।