इस मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक कारों का काफिला शामिल हुआ। पुलिस ने पहले ही दिल्ली राेड पर फोर्स तैनात कर दिया था। पीएसी बल भी लगाया गया था। बावजूद इसके कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। इसी भीड़ काे देखते हुए कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने हसनपुर चौकी पर तैनात दरोगा राधेश्याम भाटी की तहरीर पर भीम आर्मी के संस्थापक ( Bheem Army Chief ) चंद्रशेखर समेत 500 से अधिक लोगों के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 341 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।