scriptगुरुवार आज बन रहा है व्यतिपात योग, पांच राशि वाले रहें सावधान, जाने अपना राशिफल | aaj ka rashifal 23 july 2020 daily horoscope in hindi | Patrika News

गुरुवार आज बन रहा है व्यतिपात योग, पांच राशि वाले रहें सावधान, जाने अपना राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jul 23, 2020 08:33:46 am

Submitted by:

shivmani tyagi

aaj ka rashifal 22 जुलाई गुरुवार आज फाल्गुनी नक्षत्र है और व्यतिपात योग बन रहा है। दोपहर 12:00 बजे के बाद वरियान योग बनेगा। चंद्रमा आज सिंह राशि में है। आइए जानते हैं चंद्र राशिफल से 12 राशियों का राशिफल।

video rashifal of 22 july 2020 Wednesday aaj ka video horoscope

video rashifal of 22 july 2020 Wednesday aaj ka video horoscope

मेष राशि गुरुवार का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए सामान्य योग बने हुए हैं। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनकी राशि में आज परिवर्तन के योग दिखाई दे रहे हैं। समय का प्रबंधन जरूरी है।
वृष राशि दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन आज आपको संयमित रहने की आवश्यकता है। बहस करने से बचें। बेवजह के मामलों में उलझने से बचें। धन लाभ के योग आपकी राशि में बन रहे हैं।

मिथुन राशि, Rashifal मानसिक रूप से आज खुद को सरल महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन भी बेहतर होगा। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके ट्रांसफर हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। सीनियर का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।
कर्क राशि, गुरुवार आज कर्क राशि वालों को अपनी वाणी में मधुरता रखनी चाहिए। आज गुस्सा आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। धन लाभ के योग बने हुए हैं।
सिंह राशि, गुरुवार आज आपका मन चंचल हो सकता है। मन को एकाग्र करने की कोशिश कीजिए। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि, आज धार्मिक कार्यक्रमों में अपने मन को लगाएं। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनकी राशि में कार्य क्षेत्र में बदलाव के योग बने हुए हैं लेकिन सीनियर का सहयोग मिल रहा है। प्रमोशन के साथ ट्रांसफर हो सकते हैं।
तुला राशि दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। आज धार्मिक विचारों को बढ़ावा दें। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। मन चंचल हो सकता है। मन को काबू करें। गुस्सा आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है

वृश्चिक राशि, दिन अच्छा है। भाग्य का साथ मिल रहा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग भी बने हुए हैं। आज इकट्ठा धन में कमी आ सकती है। खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। धैर्य बनाए रखें।
धनु राशि, आत्मविश्वास से खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे। मित्रों का सहयोग मिल रहा है। आज धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।
मकर राशि, मित्रों के सहयोग से आज धन लाभ होगा रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अगर आप पिछले कई दिनों से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। वाहन और भवन सुख के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं।

कुंभ राशि, समय अच्छा है। आप के अनुरूप है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, रोज़गार की तलाश कर रहे हैं ? तो आज का दिन उत्तम है। सीनियर का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।

मीन राशि, गुस्से से बचना है। आज छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। बहस करने से बचें। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले सलाह आवश्यक है। जल्दबाजी में निर्णय करना उचित नहीं होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो