5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी कर्मचारियों की मटरगश्ती खत्म, अब इस ऐप पर दिन में तीन बार अटेंडेंस के साथ डालनी होगी सेल्फी

सरकारी कर्मचारियों की लेट-लतीफी के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

2 min read
Google source verification

नोएडा। सरकारी दफ्तरों में अक्सर अधिकारियों और कर्माचरियों की लेट-लतीफी देखने को मिलती है। जिसकी वजह से आम जनता के तमाम काम भी प्रभावित होते हैं। लेकिन अब गौतमबुद्धनगर जिलाप्रशासन ने इस तरह के कर्मचारियों और अधिकारियों पर नकेल कसने के लिए नायाब तरिका खोज निकाला है। जिसके तहत जिलाधिकारी ने अब जीबीएन स्मार्ट नाम का मोबाइल एप लांच किया है। जिस पर सभी को हाजिरी लगानी होगी।

ये भी पढ़ें : अब पुलिस मांगे रिश्वत तो तुरंत बनाए वीडियो और इस नंबर पर करें व्हाट्सएप

सरकारी विभागों में तय समय के बाद और समय से पहले निकल जाने की अक्सर शिकायत मिलती रहती है। लेकिन अब ऐसे कर्मचारियों को तय समय तक ड्यूटी करा होगा। क्योंकि जीबीएन ऐप पर उन्हें अपनी फोटों के साथ अटेंडेंस देनी होगी। इतना ही नहीं जो कर्माचारी फिल्ड वर्क पर रहेंगे उन्हें भी ऐप पर फोटो के साथ ही पूरा डाटा रिकार्ड कराना होगा। ऐसा सभी दिन में तीन बार करने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें : नोएडा में बढ़ा बवाल, अर्धनग्न होकर सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

इन सभी पर नजर रखने के लिए डीएम बीएन सिंह ने अपने ऑफिस में एक टीम गठित की है जो इसकी मॉनिटरिंग करेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि अबतक जिले के 28 विभाग के करीब 450 कर्मचारी जुड़ चुके हैं। उन्होंन कहा कि विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को जनता के प्रति और अधिक जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से इस एप का लाया गया है। इससे विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को ट्रैक करना आसान हो जाएगा। दिन में तीन बार अधिकारी एवं कर्मचारी सेल्फी या फोटो के साथ इस एप पर जहां रहेंगे वहां से ही उपथिति दर्ज करा सकेंगे। अगर उपस्थिति में कोई कर्मचारी या अधिकारी गलत जानकारी दे रहा है तो जीपीएस की मदद से उसे ट्रैक भी किया जा सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मोबाइल एप को बनाने और कार्य करने में जिला प्रशासन के तरफ से कोई रकम खर्च नहीं की गई है। जुबिलेंट नाम की निजी कंपनी के सहयोग से बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : यूपी के इस शहर में सट्टेबाजी के खिलाफ आवाज उठाने का मतलब है बेहद खौफनाक, पूरा मामला है यह