3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शंकराचार्य ने पीएम मोदी पर बोला बड़ा हमला, दिल्ली तक मची खलबली

ग्रेटर नोएडा पहुंचे पुरी गोवर्धन मठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण के लिए मोदी सरकार ने कोई पहल नहीं की है,
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Jun 2018, 6:22 PM IST

Noida

शंकराचार्य ने पीएम मोदी पर बोला बड़ा हमला, दिल्ली तक मची खलबली

नोएडा. जैसे-जैसे 2019 के आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही राम मंदिर का मुद्दा फिर से गर्माने लगा है। ग्रेटर नोएडा पहुंचे पुरी गोवर्धन मठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण के लिए मोदी सरकार ने कोई पहल नहीं की है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि अटल बिहारी और नरसिम्हा राव के शासन में तो कई बार सरकारी तंत्र ने इस मुद्दे पर बातचीत की थी।

यह भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव ने यहां शुरू किया था दुनिया की चौथा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट, अब याेगीराज में है ये हाल

शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा जेपी ग्रीन्स में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि सितम्बर या वर्ष के अंत तक सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद राम मंदिर बनेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति वाली सरकार ही राम मंदिर पर फैसला ले सकती है। बता दें कि शंकराचार्य ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक धर्म संसद में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि 70 साल से राम मंदिर मुद्दे पर सभी दलों ने सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम ही किया है। संख्या बल से अधिक होने के बावजूद हिंदुओं की जगह अधिकतर दलों ने तुष्टीकरण को हवा दी।

यह भी पढ़ें- तीन बार मौत को मात देकर इस मासूम बिटिया ने जीत लिया लोगों का दिल

इस मौके पर उन्होंने राजनेताओं को हिंदुओं के उदारतापूर्ण रवैये का अधिक फायदा नहीं उठाने की सलाह भी दी। उन्होंने टिहरी बांध का विरोध करते हुए कहा कि ऐसे बांधों और कैनालों से गंगा को आजाद करा दें तो 60 फीसदी गंगा अपने मूल स्वरूप में लौट आएंगी। वहीं शुक्रवार को जेपी ग्रीन्स में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राम मंदिर मुद्दे पर चर्चा की।

सलमान खान और सलीम खान मिलने पहुंचे यूनियन मिनिस्टर नितिन गडकरी, देखें वीडियो-