
नोएडा। नोएडा (Noida) और गाजियाबाद (Ghaziabad) समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जनपदों में भी ठंड कई साल का रिकॉर्ड तोड़ रही है। शीतलहर के देखते हुए कई जगह 24 दिसंबर (December) तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए थे। अब 25 दिसंबर की छुट्टी के बाद 26 को कुछ जनपदों में स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि, स्कूल के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रही शीतलहर को देखते हुए मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, रामपुर, बागपत, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और संभल में 24 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने के आदेश हुए थे। कुछ जिलों में अब 26 दिसंबर यानी गुरुवार से स्कूल खुल जाएंगे। जबकि मुजफ्फरनगर, बिजनौर और सहारनपुर में अभी स्कूल बंद रहेंगे।
रामपुर: जनपद में सभी सरकारी स्कूल 26 दिसंबर से सुबह 9 बजे स्कूल खुलेंगे। कुछ प्राइवेट स्कूलों में विंटर वैकेशन शुरू हो गई हैं।
मुरादाबाद: यहां भी 26 दिसंबर से स्कूल खोलने के आदेश हैं। स्कूल का समय सुबह 9.30 बजे से है। ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों में 20-22 दिसंबर से विंटर वैकेशन शुरू हो चुकी है, जो 10 जनवरी तक रहेगी।
सहारनपुर: जिले में भी 26 दिसंबर से स्कूल खुलने थे लेकनि अवकाश बढ़ा दिया गया है।
बागपत: जिले में 26 दिसंबर से सभी सरकारी स्कूल खुल जाएंगे। इनका समय सुबह 9 से 3 बजे तक है। प्राइवेट स्कूलों में 29 के बाद छुट्टी हो सकती है।
गाजियाबाद: यहां पहले ही स्कूल खुल चुके हैं। इनका समय 9.30 बजे से है।
गौतम बुद्ध नगर: जनपद में भी 23 दिसंबर को स्कूल खुल चुके हैं। इनका समय सुबह 8 बजे से 2 बजे तक का है।
मेरठ: जिले में 24 दिसंबर से सुबह 9.30 बजे से स्कूल शुरू हो गए हैं।
Updated on:
25 Dec 2019 04:31 pm
Published on:
25 Dec 2019 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
