19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबर, मथुरा-वृंदावन के लिए बनेगा नया एक्सप्रेसवे, डीपीआर तैयार

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में नया एक्सप्रेसवे बनेगा। जिस वजह से यमुना एक्सप्रेस के किनारे बनने वाली राया हेरिटेज सिटी से मथुरा-वृंदावन तक पहुंचने में आसानी होगी। सीबीआरई कंपनी ने डीपीआर तैयार कर ली है। बस सरकार की मंजूरी का इंतजार है।

2 min read
Google source verification
खुशखबर, मथुरा-वृंदावन के लिए बनेगा नया एक्सप्रेसवे, डीपीआर तैयार

खुशखबर, मथुरा-वृंदावन के लिए बनेगा नया एक्सप्रेसवे, डीपीआर तैयार

दिल्ली-एनसीआर के लिए बड़ी खुशखबर। मथुरा-वृंदावन के लिए नया एक्सप्रेसवे बनेगा। इस नया एक्सप्रेसवे से जहां दर्शनार्थियों का सफर आसान होगा, तो वक्त भी कम लगेगा। इस नए एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट भी कम वक्त में पहंच सकेंगे। इस नए एक्सप्रेस को यमुना अथॉरिटी बनाएगी। अमेरिकी कंपनी सीबीआरई ने डीपीआर तैयार किया है। सीबीआरई ने ही फिल्म सिटी की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की थी। इस एक्सप्रेसवे के केंद्र में राया सिटी है। राया सिटी, एक नया शहर न्यू वृंदावन बसाने की तैयारी की जा रही है।

छह लेन का होगा नया एक्सप्रेसवे

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित बनने वाले राया हेरिटेज सिटी को मथुरा-वृंदावन से जोड़ने के लिए नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। छह लेन का यह एक्सप्रेसवे 100 मीटर चौड़ा होगा। यह दूरी करीब 16 किमी है। राया से दोनों शहरों की पहुंच आसान हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : सरकार ने बनाया नया नियम, वाहन पर ये स्टिकर लगाना जरूरी नहीं तो कार्रवाई तय, जब्त हो जाएगी गाड़ी

राया सिटी पर अभी होंगे 7000 करोड़ खर्च

यमुना प्राधिकरण एक्सप्रेसवे के किनारे, राया में 9350 हेक्टेयर में हेरिटेज सिटी विकसित करेगा। इसमें 731 हेक्टेयर में पर्यटन जोन और 110 हेक्टेयर में रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। इसमें करीब 7000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अथॉरिटी की मंशा है कि, पर्यटक यहां आएं तो मथुरा-वृंदावन में जरूर रुके।

यह भी पढ़ें : Holi Special Train: घबराएं नहीं 7 मार्च से शुरू हो रहीं है होली स्पेशल ट्रेनें, तुरंत रिर्जेवेशन कराएं

राया हेरिटेज सिटी में होगी सुविधाएं ही सुविधाएं

यमुना अथॉरिटी यमुना एक्सप्रेसवे की कोशिश है कि, राया हेरिटेज सिटी में ढेर सारी सुविधाएं हों। वृंदावन हेरिटेज कॉरिडोर बनाया जाएगा। किसी वाहन पर बैठक कर इस कॉरिडोर में बसे गोकुल-नंदगांव और बरसाना को देखने का मौका मिलेगा। तीनों गांव में राधा-कृष्ण की लीलाएं दिखाई जाएंगी।

लाइट एंड साउंड शो में दिखाई जाएगी कृष्णलीला

डीपीआर में बताया गया है कि, गांवों की परिक्रमा के लिए पाथ वे, पानी के कुंड विकसित किए जाएंगे। 24 घंटे भागवत कथा सुनाई देगी। यमुना नदी के किनारे रिवर फ्रंट तैयार किया जाएगा। लाइट एंड साउंड शो के जरिये कृष्णलीला दिखाई जाएगी। अध्यात्म को सहेजने के लिए म्यूजियम भी बनाया जाएगा।

यूपी सरकार को भेजी ड्राफ्ट रिपोर्ट

सीबीआरई कंपनी ने यमुना प्राधिकरण को ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंप दी है। अब यह रिपोर्ट मंजूरी के लिए यूपी सरकार को भेज दी गई है।