5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIVE UPDATE ग्रेटर नोएडा: 36 घंटे से लगातार ऑपरेशन जारी, अब तक 9 शव बरामद, मृतकों में 14 महीने के बच्ची भी

शाहबेरी हादसे मामले में अधिकारियों पर भी गिरी गाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 19 Jul 2018, 9:13 AM IST

shahberi

हम ऐसी तस्वीर दिखाना नहीं चाहते लेकिन आप तस्वीर को देख कर अंदाजा लगा सकते हैं कि हादसा कितना भयानक था।

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारतों के ढहने की घटना में आज रात तीन और शव मिलने के साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या 9 तक पहुंच गयी है। वहीं मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया गया हैं। इस हादसे के बाद दो अधिकारियों पर गाज भी गिरी है और सीएम ने मामले में लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही मामले की गंभिरता से जांच के आदेश दे दिए हैं।

ये भी पढे़ं : LIVE UPDATE ग्रेटर नोएडा: शाहबेरी हादसे के बाद प्रॉपर्टी के कारोबारी हुए फरार, दुकानों पर लगे ताले

शाहबेरी में हुई ईमारत हादसे के बाद से एनडीआरएफ का लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, अभी तक रेस्क्यू ऑपरेशन में नौ लोगों के शव को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। जिसमें 6 पुरूष, 2 महिला और एक बच्ची के शव है। महिलाओं की शिनाख्त प्रियंका त्रिवेदी और राजकुमारी और पुरूषों में चार की शिनाख्त रंजीत भीमाली, शमशाद, नौशाद अहमद, शिव त्रिवेदी और एक 14 महीने के बच्ची की बॉडी मिली है बच्ची की शिनाख्त पंखुड़ी उर्फ गुनगुन के रूप में हुई है। दो पुरुषों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

ये भी पढे़ं : शाहबेरी में इस कारण धीरे हो रहा बचाव कार्य, अभी भी मलबे में 30 से 35 लोग दबे होने की आशंका

मंगलवार रात से ही सभा आला अधिकारी मौके पर मौजूद है। इस हादसे के बाद मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से लगातार जारी है। इस बीच सरकार ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उधर ग्रेटर नोएडा में विशेष कार्याधिकारी अधिकारी के पद पर तैनात विभा चहल पर शासन की गाज गिरी है। उन्हे ओएसडी के पद से हटा कर विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा बनाया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक परियोजना अख्तर अब्बास जैदी और प्रबंधक परियोजना वी पी सिंह को निलंबित किया गया।

ये भी पढे़ं : LIVE UPDATE ग्रेटर नोएडा: आंसुओं के बीच अपनों को ढूंढ रहे परिजन, सीएम ने जताया दुख

इसके साथ ही सीएम योगी ने इस मामले की जांच मंडलायुक्त मेरठ द्वारा किये जाने के निर्देश दिये है। साथ ही इलाके में हो रहे अवैध निर्माण करवाने वालों के खिलाफ एफआईआर कराकर दोषी लोगों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये है।जिसके बाद ईमारत हादसे के मामले में 18 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जिसमें चार अभियुक्त गंगा शरण द्विवेदी दिनेश,संजय और सोनू पाठक औऱ एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयासरत है।

ये भी पढे़ं : LIVE UPDATE ग्रेटर नोएडा हादसा : सस्ते आशियाने के फेर में फंस कर खरीदी मौत

वहीं हादसे के बाद जागी सरकार ने मेरठ के मंडलायुक्त को यह भी निर्देश दिये है कि वह इस बात का सर्वे करवाये कि इस प्रकार के कितने अवैध निर्माण कराये गएं है। ऐसे अवैध निर्माण करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है ताकि ऐसी घटनाए दोबारा न हो सकें।

ये भी पढे़ं : Greater Noida Live: शाहबेरी में मलबे से निकल रहे शव, तस्‍वीरें देख कांप जाएगी रूह