25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में 600 करोड़ से बनेगा देश का अनूठा हैबिटेट सेंटर, जानिए क्या होगा खास

Highlights: -सेक्टर-94 में बनेगा हैबिटेट सेंटर -बैंक्वेट से लेकर ऑडिटॉरियम तक की होगी व्यवस्था -नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी शुरू की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 21 Feb 2021, 4:42 PM IST

screenshot_from_2021-02-21_16-36-26.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

नोएडा। दुनियाभर में अलग पहचान बना चुके नोएडा शहर में अब जल्द ही देश का अनूठा हैबिटेट सेंटर बनने जा रहा है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा तैयारी भी कर ली गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस हैबिटेट सेंटर में कई तरह की सुविधाएं होंगी और यह ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन के नजदीक सेक्टर-94 में बनाया जाएगा। 50 मंजिला इस हैबिटेट सेंटर के निर्माण में करीब 600 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

यह भी पढ़ें: संस्कृति राज्य मंत्री के निजी सचिव पहुंचे रजा लाइब्रेरी. शेर की खाल पर लिखी रामायण को पढ़कर दिखे खुश

नोएडा प्राधिकरण की मानें तो हैबिटेट और कंवेंशन सेंटर में 2.5 हज़ार सीटों की कैपिसिटी होगी। अभी तक सिर्फ दिल्ली में ही एनसीआर का हैबिटेट सेंटर है। लेकिन अब नोएडा में भी सेंटर बनाना का फैसला लिया गया है। जिससे एनसीआर के शहर के लोगों को खासी सहुलियत मिल सकेगी। इसमें 6 बैंक्वेट हॉल, एक्सपो सेंटर, कांफ्रेंस हॉल, आर्ट गैलरी, फूड कोर्ट, क्लब, हैबिटेट पार्क, ओपन लॉन, जिम, म्यूजिकल फाउंटेन आदि होंगे। यह 50 मंजिला इमारत होगी और इसकी ऊंचाई 232 मीटर होगी। इसमे तीन बेसमेंट भी होंगे, जिनमें वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

यह भी देखें: घर में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

गौरतलब है कि नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 94 की 41 हज़ार वर्ग मीटर ज़मीन को चार हिस्सों में बांटा है। इसके बाद इसे अलग-अलग इस्तेमाल के तहत बेटा गया है। यहां पर होटल, घर और दफ्तर बनाए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक इस योजना को ईस्ट, वेस्ट, सेंट्रल और होटल ब्लॉक के नाम दिए गए हैं। यहां पर 5 स्टार होटल भी बनेगा।