9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या आप जानते हैं हनुमान जी ने भी की थी शादी, इसके पीछे है बड़ा राज

हनुमानजी का विवाह और उनके पीछे की कथा

2 min read
Google source verification
hanuman g

क्या आप जानते हैं हनुमान जी ने भी की थी शादी, इसके पीछे है बड़ा राज

नोएडा। मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा की जाती है। हनुमान जी को ब्रह्मचारी मानकर भक्त बजरंगबली की पूजा में विशेष सावधानी बरतते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनुमान जी ब्रह्मचारी नहीं थे बल्कि उनका भी विवाह हुआ था। आप को इश बात पर यकिन नहीं होगा लेकिन इस बात के प्रमाण भी हैं। तो आइए जानते हैं, हनुमान जी ने किससे की थी शादी और ब्रह्मचर्य का प्रतिज्ञा लेने वाले हनुमान जी को क्यों करनी पड़ी शादी।

विद्या सिखने के लिए विवाहित होना था जरूरी-

गाजियाबाद के आचार्य पंडित कृष्ण कांत मिश्रा बताते हैं कि दक्षिण भारत में पाराशर संहिता के आधार पर ही हनुमान जी की शादी की मान्यता है। दरअसल बचपन में जब हनुमानजी छोटे थे तब एक बार सूर्य देव को फल समझ कर खाने के लिए दौड़े, तब सूर्य देव के प्रताप के बाद बड़े होकर हनुमान जी ने सूर्यदेव को अपना गुरु मान लिया और उनसे शिक्षा लेने के लिए उनके पास पहुंच गए। सूर्य देव के पास 9 दिव्य विद्याएं थीं ज‍िनका ज्ञान बजरंग बली प्राप्त करना चाहते थे। सूर्य देव ने इन 9 में से 5 विद्याओं का ज्ञान तो हनुमानजी को दे दिया, लेकिन शेष 4 विद्याओं के लिए सूर्य के समक्ष एक संकट खड़ा हो गया। क्योंकि बाकी की 4 विद्याओं के लिए विवाहित होना जरूरी था।

ये भी पढ़ें :रात में बजरंगबली की इस तरह करें पूजा, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं

सूर्य देव की पुत्री से किया विवाह-

लेकिन महाप्रतापी हनुमान जी उन बची हुई विद्याओं को भी सिखना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने उपाय पूछा, तब सूर्य देव ने अपनी बेटी सुवर्चला से शादी करने का प्रस्ताव दे दिया। सूर्य देव ने बताया कि उनकी बेटी सुवर्चला ने भी एक सन्यासी का जीवन जीने का व्रत ले लिया है और वह जंगल में तपस्या कर रही है। इससे वो विद्या भी सीख लेंगे और उनका ब्रह्मचर्य भी रहेगा।

हनुमान जी का पत्नी के साथ है मंदिर-

सूर्य देव के कहने पर हनुमान जी ने शादी कर ली उसके बाद सूर्यदेव की पुत्री अपने वचन के अनुसार शादी के पश्चात जंगल में तपस्या करने चली गई और हनुमान जी ने सूर्य देव के साथ रहकर बाकी की बची हुई 4 कलाए भी सीख ली। भारत में आंध्र प्रदेश के खम्मम जिले में हनुमान जी और उनकी पत्नी सुवर्चला का मंदिर बना हुआ है इस मंदिर में हनुमान जी अपनी पत्नी सुवर्चला के साथ विराजमान है और यह मंदिर एक मात्र सबूत है जहां पर पता चलता है कि हनुमान जी की शादी हुई थी।