1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्ट यूपी समेत हरियाणा और राजस्थान में भीषण गर्मी, 4 दिन के लिए रेड अलर्ट जारी

वेस्ट यूपी समेत देश के 36 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। जबकि कुछ शहरों में तो 45 डिग्री तक भी तापमान दर्ज किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 May 2018, 8:27 PM IST

summer

वेस्ट यूपी समेत हरियाणा और राजस्थान में भीषण गर्मी, 4 दिन के लिए रेड अलर्ट जारी

राहुल चौहान@पत्रिका

नोएडा। ‘धूप की गरमी से ईंटें पक गईं फल पक गए, इक हमारा जिस्म था अख़्तर जो कच्चा रह गया।’ इन दिनों गर्मी का आलम ऐसा है कि यह कहवत बिल्कुल सटीक बैठती है। कारण, वेस्ट यूपी समेत देश के 36 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। जबकि कुछ शहरों में तो 45 डिग्री तक भी तापमान दर्ज किया गया है। जिसके चलते लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर ये गर्मी क्यों बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी ने जैसे ही बोलना चाहा महिलाएं कुर्सियों पर खड़ी हो गई और कहने लगीं...

वहीं बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए और शुक्रवार 25 मई से नौतपा शुरु होने के कारण मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए वेस्ट यूपी समेत हरियाणा व राजस्थान में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। विशेषज्ञों की मानें तो जिस तरह गर्मी बढ़ रही है उसका कारण सोल रेडिएशन है। बता दें कि नौतपा के दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है। जिसके चलते गर्मी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें : जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम योगी, लोगों ने कर दी तोड़फोड़ और किया बड़ा ऐलान

इन दिनों क्यों है ज्यादा तपन?

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय सूर्य उत्तरी गोलार्ध के ऊपरी भाग में है। साथ ही सूर्य से जो किरणें निकलती हैं उनसे न सिर्फ प्रकाश होता बल्कि तपिश भी बढ़ती है। साथ ही सूर्य की किरणों का प्रकाश चारों तरफ फैलता है और इनकी वेव लेंथ करीब 4 माइक्रोन से भी कम होती है। इसे ही सेालर रेडिएशन कहा जाता है। इसकी वजह से ही इन दिनों गर्मी बढ़ी है।

यह भी पढ़ें : कार के अंदर छूट जाए चाबी तो घबराए नहीं, जूते के फीते से एक मिनट में हो जाएगी अनलॉक, बस करें ये

गर्मी बढ़ते ही मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा

गुरुवार को नोएडा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन में गर्म हवाएं भी चल रही हैं। जिसके चलते अस्पतालों में आने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। शहर के अस्पतालों में आने वाले मरीजों की तादाद करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। सेक्टर-27 में क्लिनिक चलाने वाली फिजिशियन डॉ एस. देशवाल का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उल्टी, दस्त व डीहाईड्रेशन जैसे रोगों से ग्रस्त मरीज आ रहे हैं।

यह भी पढ़़ें : दुबई से ज्यादा रहा यूपी के इन शहरों का तापमान

लोगों को बारिश का इंतजार

जिस तरह पिछले दिनों गर्मी बढ़ी है उससे लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। वहीं शहर में बिजली की भी समस्या देखने को मिल रही है। जिससे लोगों का बुरा हाल है और उन्हें अब बारिश का इंतजार है। सेक्टर-135 में रहने वाले विपिन चौहान का कहना है कि इन दिनों अचानक से गर्मी बढ़ गई है। वहीं आए दिन बिजली की समस्या भी आ रही है। जिससे बहुत बुरा हाल है। अब इस गर्मी से तभी राहत मिलेगी जब अच्छी सी बारिश हो जाएगी।