
नोएडा। 1 मार्च यानी गुरुवार को कल होलिका दहन है जबकि उसके अगले दिन शुक्रवार को रंग खेला जाएगा। बाजार में भी होली के रंग दिखने लगे हैं। वहीं इस बार ग्रहों और राशि के हिसाब से कैसा रहेगा होली का रंग और किस राशि को कौन सा रंग करेगा प्रभावित, इससे जुड़े सभी पहलुओं पर मुरादाबाद के ज्योतिष पंकज वशिष्ठ से बात की। उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपाय बताए, जिनको अपनाकर न सिर्फ आप बेहतर होली मना पाएंगे, बल्कि उसका जीवन में भी लाभ मिलेगा।
यह है शुभ मुहूर्त
पंकज वशिष्ठ के मुताबिक, इस बार होली 1 मार्च 2018 को है। इस दिन सुबह 8.57 से शाम 7.38 बजे तक भद्रा रहेगी अर्थात होलिका दहन नहीं होगा। होलिका दहन शाम को 7.38 बजे के बाद करें, जबकि शुभ मुहूर्त है 8.38 से रात 9.30 तक रहेगा। उन्होंने कहा कि दोपहर 3 बजे से शाम 6.55 तक होलिका पूजन कर सकते हैं।
राशि के अनुसार रंग
पंकज वशिष्ठ के मुताबिक, वैसे तो हर रंग में जिंदगी का नया रंग है, लेकिन कौन सा आपके जीवन को खुशियों से भर सकता है, अगर ये भी पता चल जाए तो त्यौहार का मजा चौगुना हो जाएगा। इसको देखते हुए उन्होंने हर राशि के रंग-गुलाल और उसके प्रभाव को विस्तार से समझाया।
मेष, सिंह व धनु
इस राशि के जातकों के जीवन में यदि रिश्तों में मनमुटाव या तनाव आदि है तो वे इस बार होली पर केसरिया या फिर लाल गुलाल से होली खेलें। इसके अलावा मन में ॐ क्लीं राधाकृष्णाय नम: का जप करें। यही नहीं श्री कृष्ण व बरसाने वाली राधे रानी का जय घोष करें। इससे लाभ मिलेगा।
होली से पहले इस काम को रोकने के लिए रेड लाइट एरिया पहुंचे अधिकारी, प्रतिबंधित सामान बरामद
वृष, कन्या व मकर
इस राशि के जातक अबीर या हरे व नीले रंगों से होली खेल सकते हैं। इससे आपके घर में धनहानि रुकेगी। इसके साथ ही किसी गरीब को नीला रंग दान करें। होली खेलते समय चंदन का पाउडर मिलाएं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का मन ही मन जप करें।
मिथुन, कर्क, तुला व कुंभ
इस राशि के जातक पीले, गुलाबी या बैगनी रंगों का प्रयोग करें। रोजगार में लाभ मिलेगा। शरीर से बीमारियों का वास समाप्त होगा। बुजुर्गों को पीला रंग लगाकर उनका आशीर्वाद लें तो लाभ मिलेगा।
Published on:
28 Feb 2018 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
