गौरतलब है कि देश की सबसे उच्चतम नौकरी होने के चलते आईएएस अधिकारियों के लिए अलग-अलग पे-बैंड हैं। इनमें जूनियर स्केल, सीनियर स्केल, सुपर टाइम स्केल शामिल हैं। एक IAS Officer को बेसिक सैलरी और ग्रेड पे के अलावा डियरनेस अलाउंस (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), मेडिकल अलाउंस और कन्वेंस अलाउंस भी मिलता है। वहीं पे-बैंड के आधार पर ही घर, रसोइया (Cook) और अन्य स्टाफ समेत कई सुविधाएं भी दी जाती हैं। इसके अलावा कहीं आने-जाने के लिए सरकारी गाड़ी और ड्राइवर भी मिलता है।