
IMD Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट में प्रदेश में तेज हवा का सिलसिला अगले 48 घंटो तक जारी रहेगा। वहीं, 8-9 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके असर से तराई के जिलों में कई स्थानों पर बारिश, कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है।
रविवार यानी 8 दिसंबर से बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि सर्द मौसम की पहली बारिश इसी दौरान होगी। इससे हवा में नमी बढ़ेगी और तापमान में बदलाव दर्ज किया जा सकता है। प्रदेश से पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद सर्दी का असर और ज्यादा बढ़ने लगेगा। वहीं, बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 12.2 रहा।
यह भी पढ़ें: 6 दिसंबर को छुट्टी घोषित, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 8 और 9 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर वर्षा होने की संभावना है। सुबह के समय में कई जिलों में छिछला से मध्यम कोहरा होने की संभावना है। 10 दिसंबर के बाद मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा।
Updated on:
06 Dec 2024 08:40 am
Published on:
06 Dec 2024 08:40 am
