
Karva Chauth 2018: इस करवा चौथ पर पड़ रहा है दुर्लभ संयोग, इन राशि की महिलाओं को पति से मिलेगा विशेष सुख
नोएडा।करवा चौथ (Karva Chauth) के लिए महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार करवा चौथ (Karva Chauth या Karwa Chauth) का व्रत (Vrat) का 27 अक्टूबर 2018 यानी शनिवार को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी और उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगेगी। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत खोला जाता है।
यह भी पढ़ें: Karva Chauth h 2018: जानिए कब है करवा चौथ और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त
27 अक्टूबर 2018 यानी शनिवार को रखा जाएगा Karva Chauth का Vrat
मेरठ के रहने वाले पंडित महेंद्र शर्मा का कहना है कि इस बार करवा चौथ (Karva Chauth) का व्रत (Vrat) कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। इस साल 2018 में करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत (Vrat) 27 अक्टूबर 2018 यानी शनिवार को रखा जाएगा।
रोहिणी नक्षत्र में होगा चंद्रमा
उनका कहना है कि इस बार चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र का होगा। इस वजह से विशेष संयोग बन रहा है। इससे व्रत करने वाली महिलाओं को विशेष फल मिलेगा। उनके अनुसार, चंद्रमा की वृष गत होने के कारण कन्या, मिथुन, मकर, कुंभ, वृष और तुला राशि की महिलाओं को अपने पति से विशेष सुख प्राप्त होगा। उनका कहना है कि इस साल 2018 में करवा चौथ (Karva Chauth) के समय शुक्र अस्त रहेगा। इस दौरान शुभ काम नहीं किए जाते हैं, इसलिए महिलाएं करवा चौथ व्रत (Vrat) का उद्यापन नहीं कर पाएंगी।
करवा चौथ (Karva Chauth) का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt)
पंडित महेंद्र शर्मा के अनुसार, इस बार करवा चौथ (Karva Chauth) पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त करीब 1 घंटे 20 मिनट का है। यह 27 अक्टूबर 2018 को शाम 5.36 से शाम 6.54 बजे तक का है।

Updated on:
22 Oct 2018 12:53 pm
Published on:
22 Oct 2018 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
