3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhath Puja 2018: इस बार खेसारी लाल यादव गाएंगे छठ गीत, तो मनोज तिवारी होंगे मुख्य अतिथि

Chhath Puja 2018: Bhojpuri DJ Chhath song by Khesari Lal Yadav And Manoj Tiwari छठ महोत्सव में प्रस्तुति देंगे भोजपुरी कलाकार, मनोज तिवारी होंगे मुख्य अतिथि

2 min read
Google source verification
noida

Chhath Puja 2018: इस बार खेसारी लाल यादव गाएंगे छठ गीत, तो मनोज तिवारी होंगे मुख्य अतिथि

नोएडा।Chhath 2018 , Chhath Puja: छठ पर्व बिहार-झारखंड और पूर्वी यूपी के अलावा देश के कई हिस्सों में धूम-धाम से मनाया जाता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित स्टेडियम में हर साल छठ पूजा से पहले एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें भोजपुरी समाज से कलाकार आते शिरकत करते हैं। इसके अलावा एक से एक लोक गायक छठ गीतों की प्रसतुति देते हैं।

ये भी पढ़ें : Chhath Puja 2018: इस बार भी छठ पर धूम मचाने के लिए तैयार है ये गाने, लोग खेसारी लाल यादव के अलावा शारदा सिन्हा के गानों की सीडी भी कर रहे सर्च

इस साल यानी 2018 में छठ पूजा 13 और 14 अक्टूबर को है। जिसे लेकर प्रवासी महासंघ नोएडा छठ पूजा की तैयरियों को लेकर बैठक की। बैठक में छठ महोत्सव के कार्यक्रम के बारे में बताया जो इस बार 10 नवंबर को आयोजित होना है।प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि इस बार छठ महोत्सव के मुख्य अतिथि दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी होंगे। उन्होंने बताया कि मनोज तिवारी Manoj Tiwari ने प्रवासी महासंघ के छठ महोत्सव के कार्यक्रम मे बतौर मुख्य गायक के रूप में दो बार 2011 और 12 में मालिनी अवस्थी के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किया है।

ये भी पढ़ें : दिवाली के 6 दिन बाद है छठ, जाने इस बार किस तारीख को है छठ पूजा

10 नवबंर को होने वाले छठ कार्यक्रम में इस बार मुख्य गायक खेसारी लाल यादव Khesari Lal Yadavहोंगे। इसके अलावा प्रियंका पायल छठ की गीतों की गाएंगी। इनके साथ ही रविंदर रंगीला व गोलुराजा भोजपुरी के अच्छे गायक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें : Chhath Puja 2018: इस बार भी छठ पर धूम मचाने के लिए तैयार है ये गाने, लोग खेसारी लाल यादव के अलावा शारदा सिन्हा के गानों की सीडी भी कर रहे सर्च

आपको बता दें कि हर साल प्रवासी महासंघ नोएडा की ओर से नोएडा स्टेडियम में छठ से पहले कार्यक्रम कराता है। जिसमें भोजपुरी के लोक कलाकार पहुंचते हैं। साथ ही कार्यक्रम में हजारों लोगों की भारी भीड़ जुटती है।

ये भी पढ़ें : Chhath Puja 2018: क्यों और कब से मनाया जाता है सूर्य उपासना का महापर्व छठ, क्या है इसका इतिहास

Story Loader