2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़ रहे हैं LIC से जुड़े फ्रॉड के मामले, जाने, कॉरपोरेशन ने किन बातों के लेकर जारी किया अलर्ट

LIC ने अपने लाखों पॉलिसी धरकों को फ्रॉड से बचाने के लिए कुछ सुझाव जारी किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 16 Jun 2018, 2:04 PM IST

lic

बढ़ रहे हैं LIC जुड़े फ्रॉड के मामले, जाने, कॉरपोरेशन ने किन बातों के लेकर जारी किया अलर्ट

नोएडा। जहां एक ओर देश में अब कैश की बजाय ज्यादातर काम आनलाइन या डिजिटल हो गए हैं वहीं फ्रॉड के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। जिसके मद्देनजर भारतीय जीवन बिमा निगम यानी एलआईसी ने अपने लाखों पॉलिसी होल्डर्स के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही पॉलिसी के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचने के लिए कुछ सुझाव भी जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें: सावधान: अगर करते हैं SBI, HDFC, ICICI बैंकों के ऐप यूज, तो कर दें फटाफट डीलिट, नहीं तो आपका अकांउट हो जाएगा खाली

कॉरपोरेशन के मुताबिक अगर आप पॉलि‍सी होल्‍डर हैं तो कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखें- सबसे पहले तो ध्‍यान रखें कि किसी भी पॉलिसी के लिए अगर कोई चेक दे रहे हैं तो उसे लाइफ इंश्‍योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया के फेवर में ही जारी करें। किसी के भी कहने पर किसी और के नाम पर चेक ना काटें। इसके साथ ही कारपोरेशन ने आगाह किया है कि अगर एजेंट या कोई दूसरा ऐसा करने का दवाब डालें तो फौरन LIC ऑफिस में इसकी जानकारी दें।

ये भी पढ़ें: IND vs AFG :जाने, भारत ने क्यों अफगान खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने को बुलाया

कारपोरेशन का कहना है कि अगर आपने कोई पॉलिसी ली है तो फिर निश्चिंत होकर ठंडे बस्‍ते में डाल कर ना बैठ जाएं, बल्‍कि थोड़े थोड़े समय के बाद पॉलिसी का स्‍टेटस पता करते रहें। इसके लिए एलआईसी इंडिया की वेबसाइट पर जाना कर चेक कर सकते हैं। पॉलिसी लेने के लिए कागजात पर साइन करने से पहले सभी संबंधित दस्तावेद को ध्‍यान से पढ़ें और समझें। लेकिन बिना समझे जल्‍दबाजी में साइन ना करें। इसके साथ ही पॉलि‍सी का ओरि‍जनल पेपर कि‍सी शख्‍स को न दें।

ये भी पढ़ें: सहारनपुर में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, अज्ञात लोगों ने किया कुछ ऐसा इलाके में तनाव, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

आज कल ज्यादातर फोन से भी फ्रॉड के केस सामने आ रहे हैं। इसलिए फोन पर आने वाले ऑफरों से सावधान रहें। यह जरूरी नहीं कि‍ अगर कोई शख्‍स ये कह रहा है कि‍ वह एलआईसी से बोल रहा है तो इसका मतलब वह सच में एलआईसी से बोल रहा है। नकद का कोई लेन देन ना करें। सामान्‍यतया LIC द्वारा फोन पर बोनस, बकाया या किस्‍त के लिए लेन देन नहीं होता। अपनी एडवाइजरी में कॉरपोरेशन ने कहा है कि पॉलिसी से जुड़े भुगतान के लिए सुरक्षित माध्‍यमों का प्रयोग करें। जैसे नीट जो कि बेहद सुरक्षित तरीका है और इसमें फ्रॉड का खतरा नहीं होता>

ये भी पढ़ें: मेरठ में र्इद के मौके पर कड़ी सुरक्षा के बीच देश में अमन, भार्इचारा आैर तरक्की के लिए मांगी दुआ, देखें तस्वीरें