9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होंडा सिटी कार में लिफ्ट देकर इंजीनियर को लूटने वाले शातिर गैंग का खुलासा

नोएडा सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस नेचार बदमाशों को किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Apr 07, 2021

noida.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नोएडा. सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने लिफ्ट देकर सवारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को सेक्टर-37 गोल्फ कोर्स के पास से गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद पुलिस ने 26 फरवरी को दिल्ली के बदरपुर निवासी इंजीनियर से महामाया फ्लाईओवर के पास लिफ्ट देकर लूट मामले का खुलासा किया है। बदमाशों के पास से लूटी गई सोने की अंगूठी, चेन व दो कंगन, 23500 रुपए नगद व वारदात में प्रयुक्त होंडा सिटी कार बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें- दूध की गाड़ी में ले जाई जा रही थी 10 लाख की शराब, गुप्त तहखाना देख पुलिस अधिकारी हैरान

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया की मुजरिमों को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस टीम ने सेक्टर-37 गोल्फ कोर्स के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वे होंडा सिटी कार से रात को निकलते हैं। वाहन का इंतजार कर रही सवारी को लिफ्ट देते हैं। सवारी के बैठते ही खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर जांच के नाम पर पीड़ित की नगदी, एटीएम कार्ड व ज्वेलरी को एक लिफाफे में डलवा लेते हैं। इसके बाद खाली लिफाफा पकड़ा कर सवारी को बीच रास्ते में उतारकर फरार हो जाते हैं। 26 फरवरी को भी बदमाशों ने दिल्ली के बदरपुर के रहने वाले इंजीनियर कैशकांत को महामाया फ्लाईओवर के पास लिफ्ट दी थी। पीड़ित का एटीएम कार्ड लेकर उसका पिन कोड पूछ लिया। पीड़ित को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गए थे।

एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोगों को सवारी के रूप में कार में लिफ्ट देकर उनके साथ चाकू तंमचे के बल पर एटीएम से रुपये निकलवाना, लूटपाट व आभूषण निकाल कर ले जाते थे। एडीसीपी ने बताया कि आरोपितों ने दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में वारदात को अंजाम दिया है। गिरोह का सरगना राहुल है, जो अपने साथियों रमेश, प्रवीण और अशोक के साथ मिलकर लूटपाट करता है। आरोपी के ऊपर दिल्ली व अन्य जिलों में सात मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित पूर्व में जेल जा चुका है। नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, अलीगढ़, मथुरा व कानपुर में इस तरह की कई वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी खासतौर से लंबी दूरी का सफर तय करके लोगों को निशाना बनाते थे। इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पंचायत का फरमान: दुष्कर्म और गर्भपात के आरोपी को तीन साल के लिए गांव निकाला