
मुस्कराकर इस तरह लूट लेती थी यह महिला, गिरफ्तार
नोएडा. दिखने में हाईप्रोफाइल और चेहरे से मासूम लगने वाली कोई महिला आपके करीब आए तो सावधान होने की जरुरत है। ये महिलाएं आॅटो या बस में सफर के दौरान आपका सामान, नगदी व जूलरी से हाथ साफ कर सकती है। नोएडा पुलिस ने एक ऐसी ही महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला बस व आॅटो में चलने वाले लोगों को बेहोश कर लूट लिया करती थी। यह दिल्ली एनसीआर में 50 से अधिक लोगों को शिकार बना चुकी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि महिलाओं का एक ऐसा गैंग एक्टिव है, जो बेहोश कर लोगों को लूट लिया करता है। नोएडा के नगली वाजिदपुर निवासी मदन शर्मा ने भी पुलिस को मामले की तहरीर दी थी। मदन शर्मा की तरफ से दी गई तहरीर के मुताबिक, वे 17 मई को दिल्ली से लौट रहे थे। दिल्ली के नेहरु प्लेस से बस में सवार हुए थे। बस में सीट पर एक तरफ महिला बैठी हुई थी। आरोप है कि महिला ने उन्हें बातों में उलझा लिया और बैग से निकालकर जूस दे दिया। वह खुद भी जूस पीने लगी। जूस पीने के बाद मदन बेसुध हो गए। बेहोश होने के बाद महिला गले की सोने की चेन, अंगूठी, पर्स, घड़ी व अन्य सामान लूट ले गई।
महिला उन्हें सेक्टर-37 बस में बस से उतारकर फरार हो गई। बेहोशी की हालत में पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया। तभी से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सेक्टर—39 पुलिस का कहना है कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी महिला सेक्टर—37 आने वाली है। सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। यहां से महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला की पहचान दिल्ली के बुराड़ी निवासी सुषमा चौधरी के रुप में की है। पुलिस ने आरोेपी महिला के पास से मदन से लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Updated on:
19 May 2019 02:16 pm
Published on:
19 May 2019 01:57 pm
