29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑडियो साउंड इंजीनियर बनकर बॉलीवुड में बनाए करियर, कोहिनूर ने दिए टिप्स

ऑडियो साउंड इंजीनियर बनकर युवा बॉलीवुड में अपना करियर बना सकते हैं। साउंड इंजीनियर कोहिनूर मुखर्जी ने इसके बारे में जानकारी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 23 May 2023, 11:29 AM IST

ma2306.jpg

देश के किसी कोने में रहते हैं या फिर दुनिया में कहीं भी हैं। और बॉलीवुड या एंटरटेनमेंट से कनेक्टेड हैं तो इसके लिए मुंबई एक अंतिम डेस्टिनेशन है। मुंबई में पूरी दुनिया और देश भर के लोग अपने हुनर को अजमाने के लिए आते हैं। ऐसे ही अपने सपने को लिए ऑडियो साउंड इंजीनियर मिक्सिंग मास्टरिंग एक्सपर्ट कोहिनूर मुखर्जी भी कोलकाता से मुंबई आए।

किसी संस्थान से करें साउंड इंजीनियर मिक्सिंग कोर्स
उन्होंने बताया कि किसी भी संस्थान से साउंड इंजीनियर मिक्सिंग कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा साउंड और म्यूजिक के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कैसे वो कोलकाता से मुंबई तक पहुंचे। कोहिनूर मुखर्जी बॉलीवुड के प्रसिद्ध साउंड इंजीनियर मिक्सिंग मास्टरिंग एक्सपर्ट है।

जो बॉलीवुड के साथ ही अन्य कई इंडिविजुअल इंडिपेंडेंट गाने और प्रोजेक्ट में मिक्सिंग मास्टरिंग का डंका बजा चुके हैं। उनको 2018 में IRAA अवॉर्ड्स की तरफ से इंडिपेंडेंट मिक्सिंग मास्टरिंग का अवार्ड मिला था। इसके अलावा 2020 में इंडिपेंडेंट सॉन्ग के लिए नॉमिनेट हुए। 2021 IRAA अवॉर्ड्स फिल्म कैटेगरी में शिद्दत मूवी के हमदम सॉन्ग के लिए बेस्ट मिक्सिंग मास्टरिंग का अवार्ड भी मिला।

कोहिनूर मुखर्जी का जन्म 23 जून 1976 को कोलकाता में हुआ। उन्होंने बताया कि उनको बचपन से म्यूजिक का शौक था। पढ़ाई कोलकाता से पूरी करने के बाद मुंबई का रुख किया। आज वो अरिजित सिंह, जुबिन नौटियाल, प्रीतम, कनिका कपूर, आकृति कक्कड़, अंकित तिवारी, उदित नारायण, अल्का याग्निक, सुनिधि चौहान, नेहा कक्कड़, दिव्या कुमार, अरमान मलिक, हिमेश रेशमिया आदि के साथ काम कर चुके हैं।