
इस भाजपा सांसद के फूफा हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ- देखें वीडियो
नोएडा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग चुकी है। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलनाथ के नाम का ऐलान होते ही उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के लोगों ने भी खुशी जताई। कमलनाथ का सहारनपुर का गहरा लगाव है। उनकी शादी सहरानपुर में ही हुई है। इतना ही नहीं कमलनाथ सीएम की शपथ लेने के बाद सबसे अमीर मुख्यमंत्री का भी खिताब हासिल कर लेंगे।
राघव लखनपाल की बुआ से हुई है शादी
मध्य प्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है। इसके बाद सहारनपुर में भी खुशी का माहौल देखा गया। कमलनाथ की शादी भाजपा सांसद राघव लखनपाल की बुआ से हुई है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे कमलनाथ की शादी सहारनपुर से भाजपा सांसद राघव लखनपाल के पिता पूर्व विधायक निर्भयपाल शर्मा की बहन अलका से हुई थी। इस रिश्ते से कमलनाथ भाजपा सांसद राघव लखनपाल के फूफा लगे। शादी के बाद उनका सहारनपुर आना-जाना जगा रहता है। उनका अपनी सुसराल से गहरा लगाव है। गाजियाबाद में भी कमलनाथ का मैनेजमेंट संस्थान है। वह राजनगर में स्थित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट आईएमटी के अध्यक्ष हैं।
Published on:
14 Dec 2018 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
