
नोएडा सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में 5 अगस्त को एक महिला से बदसलूकी प्रकरण में गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी के मामले में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ त्यागी समाज ने आज नोएडा में महापंचायत बुलाई है। महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, बिहार तथा मध्य प्रदेश से लाखों लोगों के आने की संभावना है। आज नोएडा के भंगेल स्थित रामलीला ग्राउंड में होने वाली त्यागी समाज की इस महापंचायत को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट मोड पर है। आयोजन स्थल पर 5 कंपनी पैरामिलिट्री, पुलिस फोर्स, फायर विभाग और एलआईयू की टीमें नजर बनाए हुए हैं। सोसाइटी में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
महापंचायत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा के आह्वान पर कुछ ही देर में महापंचायत से शुरू होगी। समाज के लोगों का कहना है कि श्रीकांत को गलती की सजा मिलनी चाहिए, लेकिन पुलिस का पत्नी अनु त्यागी और मामी को थाने में बुलाकर प्रताड़ित करना गलत है। मामी को पांच दिन पुलिस जीप में लेकर घूमती रही। बच्चों को खाना देने पहुंचे छह युवकों पर भी केस दर्ज किया गया। श्रीकांत मामले में छह युवकों पर राजनीति से प्रेरित होकर केस दर्ज किया गया। इसे बिना शर्त हटाया जाना चाहिए। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही, श्रीकांत से गैंगस्टर एक्ट हटाया जाना चाहिए।
पैरामिलिट्री कंपनियों के साथ फोर्स तैनात
महापंचायत को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट मोड पर है। एडिशनल डीसीपी लॉ एंड आर्डर रणविजय सिंह ने शनिवार से ही पुलिसकर्मियों की तैनाती और उनको ड्यूटी के बारे ब्रीफिंग दे दी थी। सिंह ने बताया कि इनपुट के आधार पर पैरामिलिट्री की पांच कंपनियां, एंटी राइडर्स की टीम, सिविल फोर्स सहित लेडी कॉम्पोनेंट्स और ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि हमारे पास भीड़ जुटने का कोई निश्चित आंकड़ा नहीं है, लेकिन इनपुट के आधार हमने ये फोर्स तैनात की है। ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना घटे।
रूट डायवर्जन
त्यागी समाज की महापंचायत को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने भंगेल और गेझा गांव के नजदीकी सभी रूटों को डायवर्ट कर दिया है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर 9971009001 भी जारी किया है। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
Published on:
21 Aug 2022 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
