नोएडा

Lockdown: आपको कहीं भी दिखे बेसहारा लोग तो इस नंबर पर करें फोन, फ्री में खाना लेकर पहुंचेगी टीम

Highlights: -गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है -इस नंबर पर फोन करके खाना, मेडिकल आदि की सुविधा जरूरमंदों के लिए मुहैया कराई जा सकती है -इस नंबर पर अन्य समस्याओं के लिए भी फोन किया जा सकता है
less than 1 minute read
• •
Mar 28, 2020
mobile.jpg
online

नोएडा। कोरोना वायरस के मद्देनजर देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के चलते लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। उधर, कंपनी व ऑफिस बंद होने के बाद लोगों को अपने-अपने घरों के भीतर ही रहने की सलाह दी गई है। वहीं अब शहर में बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिनके सामने खाने-पीने तक की समस्या पैदा हो गई है। हालांकि सरकार द्वारा ऐसे लोगों के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, जिला प्रशासन द्वारा लोगों की मदद के लिए हेल्पाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

इस सबके बीच एक ऐसा नंबर जारी हुआ है जिस पर फोन करके जरूरतमंदों के खाने की व्यवस्था कराई जा सकती है। दरअसल, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा द्वारा जरूरतमंद और गरीब लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिन पर फोन करके खाना, मेडिकल सुविधा आदि की मदद ली जा सकती है।

इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल

-जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन के लिए 0120-2444442 पर सुबह 9 बजे से लेकर रात 8 बजे तक कॉल की जा सकती है। टीम दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक और शाम को 6 बजे से लेकर 7:30 बजे तक खाना वितरण करेगी।

- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और किसी अन्य प्रकार की समस्याओं के लिए भी 0120-2444442 पर कॉल कर सकते हैं।

Updated on:
28 Mar 2020 07:29 pm
Published on:
28 Mar 2020 07:27 pm